Categories: Press Release

रोजगार बिल से उत्साहित युवा ट्विटर और पूरे दिन ट्रेंड करा #Thank you dushyant

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार द्वारा हरियाणवी युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रिजर्वेशन बिल को विधानसभा में पारित करने से प्रदेश के युवाओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा तोहफा मिलने से उत्साहित युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जता रहे है।

शुक्रवार को जहां दिनभर ट्विटर पर “थैंक यू दुष्यंत” के नाम का हैशटैग ट्रेंड में रहा तो वहीं प्रदेशभर में मिठाइयों व ढोल नगाड़ों के साथ विधेयक पारित होने का अभिनंदन हुआ। ट्विटर पर यह ट्रेंड 17वें स्थान पर रहा और युवाओं ने करीब 20 हजार ट्वीट किए। इनमें उद्योग जगत से जुड़े लोग भी शामिल रहे।

रोजगार बिल से उत्साहित युवा ट्विटर और पूरे दिन ट्रेंड करा #Thank you dushyant

युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट में लिखा कि इस बिल से प्रदेश के युवाओं के लिए दिल्ली से लगते गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों में स्थापित बड़ी-बड़ी कंपनियों में ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलने का द्वार खुल गया है।

डॉ. अजय चौटाला समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया आभार

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हैशटैग करते हुए उनका धन्यवाद किया और इसे हरियाणा की जीत बताया। उन्होंने लिखा “जेजेपी ने एक विचार, एक क्रांति, एक बदलाव के रूप में युवाओं से यह वादा किया गया था कि हरियाणा की नौकरियों में 75 प्रतिशत हरियाणावासियों को दी जाएंगी।

आज यह वादा पूरा होने जा रहा है। यह हम सब की जरूरत है, हरियाणा की जरुरत है, हरियाणा की जीत है।” वहीं राज्य मंत्री अनूप धानक ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि “हरियाणा के युवाओं को नौकरियों में 75 प्रतिशत अधिकार दिलवाने वाले एतिहासिक कानून के पारित होने पर इस आन्दोलन के मुखिया प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का हार्दिक आभार और सीएम मनोहर लाल का आभार जिन्होंने जेजेपी के मिशन पर भरोसा जताया।

जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हमारे गरीब घरों के बच्चे, बेरोजगार युवा अब हरियाणा की फैक्ट्रियों, उद्योगों, ऑफिसों में अपनी योग्यता दिखा पाएंगे और उन्हें नौकरी से जुड़ी हर मदद दी जाएगी। यह भागीरथी प्रयास डिप्टी सीएम और उनके समर्थकों की मेहनत का नतीजा है।”

जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हर घर में जहां भी मेरा जाना हुआ, वहां सभी माताओं ने अपने बच्चों के लिए नौकरी की मांग को प्रमुखता से रखा। मुझे इस सम्मानित सदन का सदस्य होने और नौकरियों में 75 प्रतिशत अधिकार हरियाणा के युवाओं को दिलवाने वाले कानून बनाने की प्रकिया का हिस्सा बनने पर गर्व है”

दिग्विजय ने युवाओं को बधाई व गठबंधन सरकार का किया धन्यवाद

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में 75 प्रतिशत नौकरियां देने का कानून बनाने पर हरियाणवी युवाओं को बधाई दी। उन्होंने रोजगार संबंधित इस बिल को हरियाणा विधानसभा में पास होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने निजी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था।

उन्होंने कहा कि वीरवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा में बिल पेश किया और बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने कानून बनाकर प्रदेश के युवाओं दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। दिग्विजय ने कहा कि डिप्टी सीएम ने इस बिल को सड़क से संघर्ष करते हुए सदन में बिल के रूप में पेश करके पास करवाने का कार्य किया है और इससे हरियाणवी युवाओं का रोजगार का अधिकार सुनिश्चित होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

7 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago