दिवाली पर 2 घंटे पटाखे फोड़ने की राहत से होगा पटाखे वालों की बिक्री में इजाफा

हाल फिलहाल खबर आई थी कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में पटाखे ना फोड़ने का फरमान जारी किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया जा रहा था। पर पटाखों के वितरण पर प्रतिबन्ध लगाए जाने से छोटे व्यवसायकर्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

कई दुकानदारों का कहना था कि उन्होंने पहले से ही पटाखे खरीद लिए थे जिनकी बिक्री वह दीपावली पर करना चाहते थे। पर सरकार द्वारा रोक लगाए जाने से उन्हें भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा था। छोटे व्यवसायकर्ताओं और दुकानदारों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पटाखे फोड़ने के लिए 2 घंटे की राहत दी है।

दिवाली पर 2 घंटे पटाखे फोड़ने की राहत से होगा पटाखे वालों की बिक्री में इजाफा

कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा यह कदम दुकानदारों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। महामारी के दौर में लॉकडाउन ने छोटे व्यवसायकर्ताओं के रोज़गार पर गाज गिरा दी थी। ऐसे में इन व्यवसायकर्ताओं को त्योहारों से ही उम्मीद है।

सरकार ने इस पूरे मामले में दुकानदारों के मुनाफे को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह बयान जारी किया गया है कि प्रदेश में 2 घंटे तक पटाखे जलाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री का कहना है कि महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए गए ताकि प्रदूषण के बढ़ते दर को भी काम किया जा सके। आपको बता दें कि पटाखे फोड़ने की छूट सिर्फ दिवाली पर ही नहीं है क्रिसमस और नए साल पर भी मुख्यमंत्री द्वारा पटाखे फोड़ने की इजाज़त दी गई है।

प्रशासन प्रदूषण को लेकर चिंतित है और आला कदम उठाने की बात की जा रही है। पटाखे फोड़ने को लेकर प्रशासन काफी चिंतित नजर आ रहा है। पिछले काफी समय से प्रदूषण की मात्रा प्रदेश में आसमान छू रही हैं। ऐसे में थोड़ी देर के लिए भी पटाखे जलाने से प्रदूषण की मात्रा में वृद्धि हो सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago