HomeGovernmentखेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से...

खेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Published on

सुनने में तो बहुत आता है कि “मेरे देश की धरती सोना, उगले उगले हीरे मोती” पर उत्तर प्रदेश की यह घटना इस गाने की पंक्ति को सही साबित कर रही है। यूपी के अमरोहा में एक किसान को फसल की जुताई से पहले ही मेहनत का फल मिला तो अन्य ग्रामीणों और गांव वालों में लूट मच गई। दरअसल, नाजिम नाम का एक किसान अपने मालिक के खेत में काम करता है।

खेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

जुताई करने की प्रक्रिया में हल चलाते समय उसका ट्रेक्टर फस गया। जिसे निकालने के लिए उसने झटके से ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया। उसके बाद जो मिला उसे देखकर वह खुद भौचक्का रह गया। ट्रैक्टर आगे बढ़ाते ही वह चांदी के सिक्के और जेवर बिखरे मिल गए। यह देख कर वह हैरान हुआ और तफ्तीश करने लगा। छानबीन और खोज करने पर उसे कलश भी मिला जिसके अंदर चांदी के सिक्के भरे हुए थे। बस फिर क्या था साथ में काम कर रहे किसानों को इस बात का पता चला और इन सिक्कों को हासिल करने के लिए लूट सी मच गई।

खेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

गौरतलब है कि अनेकों में से एक भी सिक्का नाजिम और खेत के मालिक शौकत अली को नहीं मिला। जिससे नाराज होकर शौकत अली ने पुलिस से मामले की शिकायत की और कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अभियान चलाकर कुछ लोगों को ढूंढा और उनसे सिक्के बरामद किए। इस दौरान लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई पर अंत में उन्हें पुलिस को सिक्के वापस देने ही पड़े। बताया जा रहा है कि सिक्के 19वीं सदी के हैं और विशेषज्ञ इन सिक्कों की जांच कर रहे हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this