खेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

सुनने में तो बहुत आता है कि “मेरे देश की धरती सोना, उगले उगले हीरे मोती” पर उत्तर प्रदेश की यह घटना इस गाने की पंक्ति को सही साबित कर रही है। यूपी के अमरोहा में एक किसान को फसल की जुताई से पहले ही मेहनत का फल मिला तो अन्य ग्रामीणों और गांव वालों में लूट मच गई। दरअसल, नाजिम नाम का एक किसान अपने मालिक के खेत में काम करता है।

खेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरानखेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

जुताई करने की प्रक्रिया में हल चलाते समय उसका ट्रेक्टर फस गया। जिसे निकालने के लिए उसने झटके से ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया। उसके बाद जो मिला उसे देखकर वह खुद भौचक्का रह गया। ट्रैक्टर आगे बढ़ाते ही वह चांदी के सिक्के और जेवर बिखरे मिल गए। यह देख कर वह हैरान हुआ और तफ्तीश करने लगा। छानबीन और खोज करने पर उसे कलश भी मिला जिसके अंदर चांदी के सिक्के भरे हुए थे। बस फिर क्या था साथ में काम कर रहे किसानों को इस बात का पता चला और इन सिक्कों को हासिल करने के लिए लूट सी मच गई।

खेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरानखेत में जुताई के दौरान मिला चांदी के सिक्कों और जवाहरातों से भरा कलश,खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

गौरतलब है कि अनेकों में से एक भी सिक्का नाजिम और खेत के मालिक शौकत अली को नहीं मिला। जिससे नाराज होकर शौकत अली ने पुलिस से मामले की शिकायत की और कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अभियान चलाकर कुछ लोगों को ढूंढा और उनसे सिक्के बरामद किए। इस दौरान लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई पर अंत में उन्हें पुलिस को सिक्के वापस देने ही पड़े। बताया जा रहा है कि सिक्के 19वीं सदी के हैं और विशेषज्ञ इन सिक्कों की जांच कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

Faridabad के इस अस्पताल में शुरू हुई डिजिटल बायोप्सी, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपना एक कदम आगे की ओर…

23 hours ago

इस योजना के तहत Haryana के इन बच्चो को सरकार फ्री में देगी कोचिंग, यहाँ जाने इस से जुड़ी पूरी जानकारी 

प्रदेश के जो बच्चे श्रमिक और मजदूर परिवारों से संबंध रखते है और मेड‍िकल, इंजीन‍ियर‍िंग,…

1 day ago

Haryana के इस जिले में है एशिया की सबसे बड़ी बजरंग बली की मूर्ति, यहां देखे लोकेशन

हरियाणा में घूमने फिरने के लिए बहुत सी फैमस और ऐतिहासिक जगह है। लेकिन आज…

1 day ago

Haryana के इस बेटे ने तीन बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, CDS में AIR 24 लाकर बने सबके लिए मिसाल 

आपने अक्सर सुना होगा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लेकिन आज…

1 day ago

Faridabad के इस परिवार के तीन सदस्यों ने एक साथ जीता पार्षद का चुनाव, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

अभी हाल ही में हरियाणा में नगर निगम के चुनाव के परिणाम की घोषणा हुई…

1 day ago

होली के दिन भी खुला रहेगा Faridabad का यह अस्पताल, लोगों को मिलेगी आपातकालीन सुविधा 

होली के दिन शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की सरकारी छुट्टी रहेगी, ऐसे…

2 days ago