HomeFaridabadपुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी के मंत्र’ के साथ मनाई दिवाली...

पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी के मंत्र’ के साथ मनाई दिवाली लोगों को किया जागरूक

Published on

फरीदाबाद जिले की महिला थाना पुलिस और दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स ने शहर के कुछ घरों में जाकर घरों में मौजूद लोगों को दिवाली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें औरतों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी दी है।

पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी के मंत्र’ के साथ मनाई दिवाली लोगों को किया जागरूक

घर में मौजूद पुरुषों को बताया गया कि घर में मौजूद औरत ही लक्ष्मी है। औरतों का सम्मान करें और उनकी इज्जत करें।

एक तरफ जहाँ लोग अपने घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे, वहीं फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई।

इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने फरीदाबाद शहर के कुछ घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में अवगत कराया।

पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी के मंत्र’ के साथ मनाई दिवाली लोगों को किया जागरूक

पुलिस टीम ने जिले भर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया। महिला पुलिस थाना की एस एच ओ ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण रखता है।

महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। कोई भी महिला अगर उनके पास किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है। हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर जगह बना सकते हैं।

पुलिस प्रशासन ने ’हर घर लक्ष्मी के मंत्र’ के साथ मनाई दिवाली लोगों को किया जागरूक

’हर घर लक्ष्मी’ क्या है?

पुलिस का ’हर घर लक्ष्मी’ अभियान कहता है की हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी माँ का प्रतीक है। सभी को उनका हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके। हम सब के घर में लक्ष्मी है।

पुलिस हर घड़ी में आपके साथ है

फरीदाबाद के तीनों महिला थानों की एसएचओ इंस्पेक्टर गीता महिला थाना प्रबंधक एनआईटी, इंस्पेक्टर नेहा थाना प्रबंधक महिला थाना सेक्टर 16 और सब इंस्पेक्टर सुमन अतिरिक्त प्रबंधक महिला थाना बल्लभगढ़ ने अपने स्टाफ और दुर्गा शक्ति की टीम के साथ ने इस अभियान के दौरान सभी को यह बताया कि हरियाणा पुलिस लोगों से जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है। ’हर घर लक्ष्मी’ भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this