HomeFaridabadआर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

Published on

नगर निगम जिस मुश्किल दौर से गुजर रहा है उससे कोई अनजान नहीं है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम की हालत लगातार खराब होती जा रही है। दिन पर दिन बढ़ती आर्थिक तंगी से नगर निगम का हाल बेहाल है और स्थिति यहां तक पहुंचाई है कि नगर निगम के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पर्याप्त फंड नहीं है। वेतन की रकम जुटाने के लिए निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

ऐसे में अधिकारियों के कंधों पर नगर निगम के बकाया पड़े राजस्व वसूल करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत नगर निगम ने शहर में लगे मोबाइल कंपनियों के टावर और जिनके मकान पर लगे हुए हैं इन सभी की डिटेल स्टडी और सर्वे करने की योजना तैयार की है।

आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

मोबाइल फोन की बढ़ती डिमांड के कारण जगह जगह कंपनियों ने शहर भर में टावर लगाए हुए हैं। जिसमें से कुछ टावर आवासीय क्षेत्र यानी रेजिडेंशियल एरिया में मकानों के ऊपर भी लगे हुए हैं। नगर निगम के राजस्व का भुगतान करने की नीति इन्हीं टावरों पर निर्भर है।

आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

दरअसल नगर निगम सर्वे करके यह पता लगाना चाहती है कि सभी मोबाइल टावरों ने निगम के राजस्व का भुगतान किया है या नहीं। जिनके मकानों पर टावर खड़े हुए हैं वह भी अपना व्यवसायिक कर नगर निगम में जमा कर रहे हैं या नहीं। इस बात का भी पता लगाया जाएगा इतना ही नहीं इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न बैंकों के एटीएम का भी सर्वे किया जाएगा।

आर्थिक स्थिति सुधारने में जुटा नगर निगम, करेगा मोबाइल टावरों का सर्वे

जिनके यहां एटीएम लगे हुए हैं वह मकान मालिक बैंकों से मोटा किराया ले रहे हैं और निगम में अपना व्यवसाय कर जमा नहीं करवा रहे। इस धांधली के खिलाफ निगम ने अब सख्त रुख अपनाया है और सर्वे के लिए पूरी सूची तैयार कर ली है। सूची तैयार करने से यह पता लगाया जाएगा कि कितना रुपया अभी तक लोगों पर बकाया पड़ा हुआ है यह सूची एसटीपी के पास भी भेजी जाएगी इस बात की जानकारी नगर निगम बल्लबगढ़ के संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह नैन ने दी है।

Latest articles

पिता का सपना टूटा तो बेटी ने नौकरी छोड़ आईएएस बनकर 35 वी रैंक पाई।

वैसे तो तमाम कहानियां सुनी होंगी जिसमें बेटे ने बाप का सपना पूरा किया...

फरीदाबाद के स्कूलों में अब हर घंटे पानी पीने के लिए बजे की घंटी।

उत्तर भारत में हरियाणा में भी भीषण गर्मी का प्रकोप पिछले कुछ दिनों से...

मई के महीने में दिल्ली एनसीआर में हुई तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट!

दिल्ली एनसीआर में हुई तेज बारिश के कारण मौसम बड़ा सुहाना है और साथ...

बैंक से निजात पाने के लिए लोगों ने 2000 के नोटों को बदलने के लिए निकाला यह देसी जुगाड़।

₹2000 के नोटों का चलन बाहर होने के बाद ज्वेलरी मार्केट कारोबारियों का कहना...

More like this