करोड़ों रुपए की मालकिन निकली भीख मांगने वाली महिला, लोगों को ऐसे बनाती थी बेवकूफ

भिखारी का नाम सुनते ही जो तस्वीर जेहन में आती है वो एक गरीब और असहाय की होती है। फुटपाथ पर या मंदिर के बाहर लोगों से खाना या पैसा मांगते हुए भिखारी तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन कभी करोड़पति भिखारी के बारे में सुना है। जी हां बदलते समय ने भिखारियों की जिन्दगी बदल कर रख दी है।

अब भिखारी किसी से कम नहीं है और उनके खातों में करोड़ों रुपया डिपॉजिट होने के अलावा एक से ज्यादा मकान और संपत्ति के मालिक होते है। अब एक ऐसा ही एक वाकया बताने जा रहे है जिससे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

करोड़ों रुपए की मालकिन निकली भीख मांगने वाली महिला, लोगों को ऐसे बनाती थी बेवकूफ

ये मामला सुनते ही शायद आपका भिखारियों से विश्वास उठ जाएगा। इजिप्ट में एक भिखारिन के बैंक अकाउंट में एक करोड़ 42 लाख रुपए जमा होने का मामला सामने आया है साथ ही उसके नाम पर पांच मकानों का भी पता चला है। इन करोड़पति भिखारिन की उम्र 57 साल है।

ये खबर सुनकर आपको हैरानी तो जरूर हो रही होगी लेकिन ये सच्चाई है। बैंक में करीब डेढ़ करोड़ रुपए रखने वाली यह महिला भिखारिन इजिप्ट की है। फिलहाल मामले में पुलिस भिखारिन से पूछताछ कर रही है।

वहीं आपको बता दे कि यह महिला रोज व्हीलचेयर पर बैठकर भीख मांगा करती थी। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने उस महिला को कई बार अपने पैरों पर चलते हुए भी देखा है।

यानि कि वह सच में अपाहिज नहीं है लेकिन ज्यादा भीख लेने के लिए अपाहिज होने का ढोंग करती है। इसी के साथ पुलिस के जांच के दौरान पता चला कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ है वो अपाहिज नहीं है।

वो सिर्फ धोखा देकर लोगों से भीख मांगा करती थी। तो आप भी आगे से सतर्क हो जाइए अगर आप किसी भीख दे रहे है तो ये समझ ले कि वो इस लायक है भी या नहीं।

Pehchan Media

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago