HomeFaridabadअपना उल्लू सीधा नहीं कर पा रहा नगर निगम, सड़क निर्माण के...

अपना उल्लू सीधा नहीं कर पा रहा नगर निगम, सड़क निर्माण के नाम पर कर रहा है खानापूर्ति

Published on

फरीदाबाद की तमाम सड़कें फिलहाल जर्जर अवस्था में हैं। नगर निगम सदन बैठक में पार्षदों द्वारा भी सड़क निर्माण के मुद्दे को उठाया गया था। बैठक के दौरान निगम आयुक्त यश गर्ग ने सभी को आश्वस्त किया था कि जल्द से जल्द जीर्णोद्धार शुरू किया जाएगा।

पर निगम आयुक्त द्वारा किया गया यह वादा एक जुमला प्रतीत हो रहा है। नगर निगम काम के नाम पे खानापूर्ति कर रहा है। जल्दी जल्दी काम ख़त्म करने के चक्कर में नगर निगम द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। आपको बता दें कि सेक्टर 12 – 15 की मुख्य सड़क पर नगर निगम मरम्मत के नाम पर चलता काम करवा रहा है।

अपना उल्लू सीधा नहीं कर पा रहा नगर निगम, सड़क निर्माण के नाम पर कर रहा है खानापूर्ति

इस सड़क पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधा बाइपास को कनेक्ट करता है। यही टूटी सड़क लघु सचिवालय, जिला अदालत सहित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और टाउन पार्क को जोड़ती है। आपको बता दें कि आए दिन हाईकमान अवसर और मंत्रियों के दस्ते इस मार्ग से गुजरते हैं।

अपना उल्लू सीधा नहीं कर पा रहा नगर निगम, सड़क निर्माण के नाम पर कर रहा है खानापूर्ति

मानसून की बारिश के बाद जिला उपायुक्त निवास के मार्ग और सेक्टर 12 – 15 विभाज्य मार्ग की हालत खराब हो जाती है। बारिश के दौरान सभी वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि इन मार्गों के खराब होने की वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

अपना उल्लू सीधा नहीं कर पा रहा नगर निगम, सड़क निर्माण के नाम पर कर रहा है खानापूर्ति

इस वीडियो में यह दोनों सड़कें बारिश के पानी से सराबोर थी। हर तरफ गन्दा पानी इकठ्ठा हुआ था जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर निगम के कार्रवाई करने की ठान ली।

इसके चलते निगम द्वारा सड़क की मरम्मत का ठेका छोड़ा गया। मरम्मत के लिए तारकोल मिक्चर से भरे 500 कट्टों का प्रयोग किया जा रहा है। परन्तु अब देखने में आ रहा है कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।

Latest articles

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कूड़े के ढेर ने खोल दी नगर निगम की पोल

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी अब पूरे फरीदाबाद में फैलता जा रहा है। लेकिन इसी बीच...

फरीदाबाद के ESIC अस्पताल में मरीजों को मिलेगी ये सुविधा, अब नहीं होगी लंबी कतार

फरीदाबाद NIT 3 में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आ रहे मरीजों...

हरियाणा में वाहनों के लिए बनेंगे टोल पास, इन टोल प्लाजा को कर सकेंगे निःशुल्क पार

हरियाणा में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने...

हरियाणा में बैन हो चुके वाहन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या मिल सकती है राहत?

हरियाणा में लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से बड़ी राहत मिल...

More like this