लड़किया किसी भी हालत में लड़को से कम नहीं है। जी हां ऐसा हम इसीलिए कह रहे है क्योंकि हाल ही में एक शादी सदा जोड़ा चर्चा में आया है। वो किसलिए चलिए आपको बताते है पहली बार गोसाईगंज स्थित अपनी ससुराल आने का मौका मिलने पर मुंबई की प्रियंका बुलेट से यात्रा की।
उन्होंने महज 30 घंटे में मुंबई से अयोध्या पहुंची। बताया जा रहा है प्रियंका को बचपन से ही बुलेट का शौक है। करीब 1730 किमी. की यह दूरी प्रियंका ने अकेले ही तय की।
आपको बता दे कि प्रियंका की यह पहली सबसे लंबी ड्राइव थी, उनकी इच्छा थी कि अपनी पहली सबसे लंबी ड्राइव पर वह अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का दर्शन पूजन करें। उनकी इच्छा को पूरा करने उनके पति ने पूरा सपोर्ट किया है।
बता दे मुंबई के रहने वाले प्रियंका की 2019 में अयोध्या के रहने वाले कमलेश के साथ शादी हुई थीं। प्रियंका के अनुसार उन्होंने अपने पति के सामने मुंबई से अयोध्या बुलेट बाइक में जाने की इच्छा जाहिर की थी। उनके पति कमलेश ने इस बात का सम्मान किया और उन्हें बुलेट से अयोध्या जाने की अनुमति दे दी।
जिसके बाद 26 अक्टूबर को प्रियंका मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इस सफर दौरान प्रियंका ने बताया कि उन्होंने आराम के लिए 8 जगहों पर रुकीं।
प्रियंका ने बताया कि नासिक, गुना, शिवपुरी, झांसी, कानपुर, लखनऊ में उनका स्वागत भी किया गया। वहीं 27 अक्टूबर की शाम ये अयोध्या पहुंचीं। उसके बाद वो रामलला के दर्शन के करते हुए अपने ससुराल पहुंची।
प्रियंका ने ये भी बताया कि उसका सपना था कि वो बुलेट से भैरवी से अयोध्या यात्रा करें। जो कि उनका सपना पूरा हो गया और ये सपना पति के सपोर्ट से पूरा हुआ है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…