HomeUncategorizedकार में खाया पिज़्ज़ा और सड़क पर फेंक दिया कचरा, ऐसा क्या...

कार में खाया पिज़्ज़ा और सड़क पर फेंक दिया कचरा, ऐसा क्या हुआ जो 80 km वापस आना पड़ा कचरा उठाने

Published on

आज के दौर में भी लोग स्वच्छता के प्रति कम ही जागरूक हो पाए है। आज के समय में भी लोग कूड़ा कचरा को कही भी फेंक देते है। कूड़ा कचरा फैलाना बेहद गलत बात है फिर चाहे वो हाइवे हो या सड़क।

बहुत से ऐसे लोग है जो खूब गंदगी फैलाते है और बाद में उन्हें सबक भी मिल जाता है। कुछ ऐसा ही दो लड़कों के साथ हुआ दरअसल बीच हाइवे पर कूड़ा फेंकना दो लड़कों पर भारी पड़ गया।

कार में खाया पिज़्ज़ा और सड़क पर फेंक दिया कचरा, ऐसा क्या हुआ जो 80 km वापस आना पड़ा कचरा उठाने

आपको बता दे कि कर्नाटक में दो युवक मदीकेरी और कूर्ग के बीच का सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने रास्‍ते में पिज्‍जा खाया लेकिन पिज्‍जा खाने के बाद दोनों ने पिज्‍जा का खाली डिब्‍बा हाईवे पर ही फेंक दिया और अपने सफर में आगे चले गए लेकिन उन्‍हें यह नहीं पता था कि उन्हें उनकी ओर से फैलाया गया ये कचरा साफ करने के लिए वापस आना पड़ेगा।

तभी ‘कोडागू टूरिज्म एसोसिएशन’ के जनरल सेक्रेटरी मेडेटीरा थिमाया अपने घर लौट रहे थे कि उन्हें हाईवे पर बड़े पिज्जा के दो बॉक्स पड़े मिले। इसके बाद उन्‍होंने दोनों डिब्‍बों को खोलकर देखा तो उसमें पिज्‍जा मंगाने वाले युवक का नंबर था। इसके बाद उन्‍होंने उसमें फोन किया और युवक से कह कि वह वापस आए और कचरा साफ करके जाए। हालांकि, शख्स ने अपने किए पर माफी मांगी। लेकिन वापस आने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे क्रुग से आगे निकल चुके थे।

कार में खाया पिज़्ज़ा और सड़क पर फेंक दिया कचरा, ऐसा क्या हुआ जो 80 km वापस आना पड़ा कचरा उठाने

इसके बाद युवक के नंबर को स्थानीय पुलिस के साथ और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। फिर क्या… युवक को बहुत से लोगों के फोन आने लगे, जिसके बाद वे 80 किलोमीटर वापस लौटकर कचरे को साफ करने के लिए मजबूर हो गए। अब आप भी आगे से सतर्क रहिए यहां वहां कचरा न फैलाएं वरना आपको भी भुगतना पड़ सकता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this