Categories: EducationGovernment

मजबूत राष्ट्र के लिए शिक्षा का सबसे अधिक योगदान होता है, हरियाणा बाल विकास मंत्री: कमलेश ढांडा

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा का सबसे अधिक योगदान होता है। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा जीवन के हर पहलू को समझने के लिए सूझ-बूझ को विकसित करती है। यह सभी मानव अधिकारों, सामाजिक अधिकारों, देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों को समझने में भी हमारी सहायता करती है।

राज्य मंत्री ने आज यहां कैथल में आरकेएसडी महाविद्यालय के मुख्यद्वार और संगोष्ठी कक्ष का उद्घाटन करने उपरांत अपने निजी कोष से 21 लाख रुपये कॉलेज को देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे कैथल की पावन धरा पर राधा कृष्ण सनातन धर्म संस्थान की सेवा-सहयोग करने और अपने विचार रखने का मौका मिला।

मजबूत राष्ट्र के लिए शिक्षा का सबसे अधिक योगदान होता है, हरियाणा बाल विकास मंत्री: कमलेश ढांडा

संस्था ने अपने सभी दायित्वों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। इस संस्थान से शिक्षित और संस्कारित होकर निकले छात्रों ने सभी क्षेत्रों में परचम लहराया है। आर. के एस. डी. संस्था इसमें अपनी निर्णायक भूमिका का निर्वाह 66 वर्षों से कर रही है और हमारी परंपराओं और मूल्यों को निरंतर विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जहां केंद्र की सरकार शिक्षा को लेकर प्रतिबद्धता से काम कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago