Categories: Uncategorized

बेसहारों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए रात को सड़कों पर निकलेगी निगम और रेड क्रॉस की टीम

समय के साथ-साथ अब मौसम ने करवट बदलते हुए ठंड का आवरण ओढ़ना शुरू कर दिया है। जहां सुबह हल्की हल्की धूप की किरणें चेहरों पर पड़ती है तो वही रात होते-होते यही धूप ठंडी हवाओं में तब्दील हो जाती है।

ऐसे में जो लोग बेघर हैं और जिनके पास रहने के लिए कोई रास्ता नहीं है। उक्त लोगों को रेन बसेरा तक पहुंचाने का काम नगर निगम और रेड क्रॉस द्वारा फरीदाबाद जिले में किया जा रहा है।

बेसहारों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए रात को सड़कों पर निकलेगी निगम और रेड क्रॉस की टीम

ऐसे लोगों की तलाश में नगर निगम और रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा रात को शहर का दौरा किया जाता है और जहां लोग खाली सड़क या फुटपाथ पर बैठे या सोते हुए दिखाई देते हैं उन्हें उठा कर रेन बसेरों में जाने के लिए जागरूक किया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें यह भी समझाया जाता है कि रैन बसेरों में उन्हें किस तरह की सुविधा मुहैया भी करवाई जाएगी।

इसी कड़ी में जहां रैन बसेरों में जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं बसेरों की हालत को सुधारने हेतु बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगमायुक्त डॉ यश कर के अलावा आयुक्त इंद्रजीत उपस्थित रहे।

उक्त रैनबसेरों को संवारने का बीड़ा उठाएगा नगर निगम

सेक्टर-12, रेडक्रास भवन।

-सेक्टर-14 नशा मुक्ति केंद्र भवन।

-जल घर, सेक्टर-16ए।

-तिकोना पार्क, बस अड्डा।

-न्यू जनता कालोनी।

डबुआ सब्जी मंडी।

-ओल्ड फरीदाबाद चौक।

-बल्लभगढ़ बस अड्डा।

बैठक में निगमायुक्त डा.यश गर्ग ने अब तय किया है कि इस अभियान में नगर निगम पार्षदों और रेडक्रास सोसायटी की टीम को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हर रैनबसेरे में लाइटिग, बेड, गद्दे तथा नाश्ते का इंतजाम किया जाएगा। अभी शुरुआती दौर में उप महापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद प्रियंका चौधरी, ममता चौधरी तथा मनोज नासवा को ही नगर निगम ने इस अभियान से जोड़ा है। कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, सतपाल सिंह तथा जीपी वधवा की रैनबसेरों की निगरानी और देखरेख की जिम्मेदारी जिम्मेदारी लगाई है।

deepika gaur

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago