बच्चों को ऐसे सिखाएं Good Touch और Bad Touch में अंतर, ताकि आपके मासूम का कोई गलत…

How to teach children the difference between Good Touch and Bad Touch in Hindi :- देशभर में महिला अपराध के साथ साथ बाल अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बच्चों से शोषण से जुड़े मामले सामने आना अब आम बात ह9 गयी है। केन्द्र और राज्य सरकार इसपर कोई सख्त कानून बनाने में नाकाम है।

ऐसी स्थिति में, बदलते समय के साथ अब ये जरूरी हो गया है कि बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें। बच्चों को इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा लेकिन इनका सबसे पहला कारण होता है कि बच्चों को ये मालूम ही नहीं होता कि उन्हें किस तरह से छुआ जा रहा है।

बच्चों को ऐसे सिखाएं Good Touch और Bad Touch में अंतर, ताकि आपके मासूम का कोई गलत...
How to teach children the difference between Good Touch and Bad Touch in hindi

इसलिए परिवार के सदस्यों के लिए जरूरी है कि घर के बच्चों को ये सिखाया जाए कि, आखिर गुड टच और बैड टच में अंतर क्या है? ताकि, वो खुद जागरूक रहें और समय पर अपने माता पिता को इस संबंध में सूचित कर सकें।

जी हां कई बार ऐसा देखा जाता है कि कई ऐसे टीचर्स या बुरे इंसान होते है जो बच्चों की नासमझी समझकर गलत जगह छूते है।

How to teach children the difference between Good Touch and Bad Touch in hindi

ऐसे में बच्चों को उनके शरीर के बारे में पूरी जानकारी दें। बच्चों को बताएं कि उनके निजी अंग कौन से हैं। बच्चों को बताएं कि शरीर के इन हिस्सों को किसी को न छूने दे।

How to teach children the difference between Good Touch and Bad Touch in Hindi

अच्छा स्पर्श (Good Touch) – जब कोई आपको छूए और आपको उसका स्पर्श अच्छा लगे तो इसे गुड टच कहा जाता है।

बुरा स्पर्श (Bad Touch) – जब कोई आपको छूए और आपको ये बुरा लगे तो ये बैड टच होता है। इसके अलावा यदि कोई अनजान शख्स आपके प्राइवेट पार्ट को छूने का प्रयास करे तो ये भी बैड टच होता है।

यहां तक कि बच्चों को जानकारी देने के बाद आप भी बच्चों के शरीर के उन हिस्सों को न छुएं। इससे उन्होंने एहसास होगा कि वाकई इन्हें किसी को भी छूने नहीं देना चाहिए।

बच्चे को उसकी शारीरिक संरचना के बारे में समझाएं। उसे बताएं कि शरीर में कुछ अंग ऐसे होते हैं जिन्हें सभी को दिखाया जा सकता है, बल्कि कुछ प्राइवेट अंग को सिर्फ आप खुद ही देख सकते हैं। इन प्राइवेट अंगों को छूने का अधिकार सिर्फ आपके पास होता है। 

अगर उन्हें कोई गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो वे प्रताड़ित करने वाले से डरे नहीं और उन्हें ऐसा न करने के लिए बोलें। प्रताड़ित करने वाले से बचने के लिए हल्ला मचाएं ताकि आसपास के लोग उसकी चीख सुनकर उसे बचा सकें।

वहीं ये जरूरी है कि बच्चों को पता हो कि सही और गलत क्या है ताकि वे किसी दूसरे की गलत हरकतों के कारण खुद को गलत न समझें।

उन्हें समझाएं कि उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश करने वाले गलत है वे नहीं। उनमें किसी भी हादसे को लेकर अपराधबोध का भाव न आने दें।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago