Categories: HealthIndiaLife Style

इस महिला ने अपने गहने बेच खोली थी जिम, आज जानती है पूरी दुनिया इन्हे

हमारे देश में शादी के बाद महिलाओं का जीवन घर, गृहस्थी और बच्चों तक सीमित होकर रह जाता है। ऐसे में बाल बच्चे हो जाएं तो सपना पूरा करना बहुत कठिन होता है लेकिन बहुत ऐसी लड़कियां है।

जो शादी के बाद भी घर परिवार संभालते हुए अपने सपने को पूरा करती है बस उसके ससुरालवाले सपोर्ट कर दे। इसके अलावा बहुत सी ऐसी भी लड़कियां जिनका सपना शादी करने के बाद अधूरा रह जाता है।

इस महिला ने अपने गहने बेच खोली थी जिम, आज जानती है पूरी दुनिया इन्हे

लेकिन हम आज आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने शादी के बाद भी अपने सपने को पूरा किया।

जी हां हैदराबाद की फिटनेस गुरु किरण देंबला ने वो कर दिखाया जो कोई सोच नहीं सकता। 30 साल की उम्र तक उन्हें बॉडी बिल्डिंग पता नहीं थी। लेकिन फिर अपना वजन कम करने के बारे में सोचा और फिटनेस पर ध्यान देने लगीं।

किरण ने खुद का जिम खोलने के लिए सारे गहने बेच डाले। वहीं इस बारे में किरण बताती है कि शादी के बाद वे घर की चारदीवारी के बीच कैद सी हो के रह गई थी। रोज उनका बस एक ही बोरिंग रूटीन होता था।

सुबह उठो, खान बनाओ, घर के कामकाज करो और फिर सो जाओ। उन्हें लगा कि वे जीवन में कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में उन्होंने संगीत क्लासेज लेना स्टार्ट कर दिया लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण इसे जारी नहीं रक सकी।

इस दौरान किरण 2 बच्चों के साथ अपनी होममेकर की लाइफ आराम से जी रहीं थीं कि तभी उन्हें ब्रेन में ब्लड क्लॉट होने का पता चला।

इलाज के बाद वह ठीक तो हो गई लेकिन उस दौरान उनका वजन 75 कि.लो. हो गया था। वजन बढ़ने के कारण उन्हें मेंटल स्ट्रेस होने लगा और तभी उन्होंने वजन कम करने की ठानी।

2007 में किरण ने जिम और योगा क्लासेज के लिए जाना शुरू किया। करीब 6-7 महीने में उन्होंने 25 कि.लो. तक वेट लॉस किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago