किसान निभा रहे हैं अन्नदाता होने का फर्ज, लाठी मारने वालों को भी परोस रहे हैं खाना : मैं हूँ फरीदाबाद

नमस्कार! मैं फरीदाबाद आज अपने आहत हुए मन से आप सभी के सामने कुछ कहने के लिए आया हूँ। मैं कुछ दिनों से हरियाणा से जुड़ी मेरी ज़मीन पर हो रही कम्पन को महसूस कर रहा हूँ। सुना है कि यह किसानों के पैरों का बल है जिसने सुस्त पड़े प्रशासन को जगाने का बीड़ा अपने कन्धों पर उठाया है।

अब आप सोच रहे होंगे कि मैं इतना स्वार्थी होकर बात क्यों कर रहा हूँ। पर क्या करूँ जब अपने अन्नदाता को टूटता हुआ देखता हूँ तो मेरा मन पसीज जाता है। सोचने वाली बात यह है कि जब कृषि कानूनों में कोई खोट नहीं है तो सरकार के हाईकमान नेतागण और इस देश के निजाम इन किसानों से बात करने में कतरा क्यों रहे हैं ?

किसान निभा रहे हैं अन्नदाता होने का फर्ज, लाठी मारने वालों को भी परोस रहे हैं खाना : मैं हूँ फरीदाबाद

हद तो तब हो जाती है जब कुछ बेगैरत इन किसानों को आतंकी बोलते हैं। अरे जरा सोचो आतंकी होते तो अपने आंदोलन में पुलिसकर्मियों को पूरी श्रद्धा से खाना खिलाते ? आज प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन करते ? ये किसान है जो जानता है कि अपने हक़ के लिए वो अपने परम् कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकते।

उसे हर किसी की भूख का ख़याल है, वो जानता है कि उसका जन्म तुम्हे खिलाने के लिए हुआ है। ये धरती जिसकी गर्भ में हम बैठे हैं ये हमारी जननी है तो वो किसान वो लालन पालन कर रहा है उसे जनक का ओहदा देने में क्या परेशानी? खैर किसान की मांग यह नहीं वो तो बस अपनी फ़रियाद लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटा रहा है शायद कोई तो सुनले उसे।

मैंने कई लोगों को कहते सुना कि किसानो के इस आंदोलन से महामारी रौद्र रूप लेगी। पर मैं ये पूछना चाहता हूँ कि क्या क्षेत्र में हर कोई बिमारी से जुड़े निर्देशों का पालन कर रहा है? नहीं, इस क्षेत्र में लोग लापरवाह है।

तो फिर बिमारी के फैलने का दोष किसान के आंदोलन के मत्थे क्यों मढ़ा जाए ? जब इस आंदोलन में इन किसानो को लाठीचर्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को खाना परोसते हुए देखता हूँ तो मेरा सीना गदगद हो जाता है। मन करता है बार बार, हर बार शीश नवाऊँ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago