HomeGovernmentहरियाणा के घरों में सोलर सिस्टम लगवाने की योजना हुई लागू, 6000...

हरियाणा के घरों में सोलर सिस्टम लगवाने की योजना हुई लागू, 6000 रुपये तक सालाना करें बचत

Published on

हरियाणा में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की गाईडलाइन के अनुसार फेज-2 स्कीम के अंतर्गत घरों पर सोलर सिस्टम लगवाने की योजना लागू की है।

इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सूचीबद्ध सोलर फर्मों से सोलर सिस्टम लगवाने पर 3 किलोवाट तक 40 प्रतिशत और 3 किलोवाट से अधिक व 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

हरियाणा के घरों में सोलर सिस्टम लगवाने की योजना हुई लागू, 6000 रुपये तक सालाना करें बचत

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाकर उपभोक्ता साल भर के दौरान लगभग 6 हजार रूपये तक की बचत कर सकता है और इस सोलर सिस्टम पर होने वाले खर्च को 5-6 साल के भीतर पूरा किया जा सकेगा। इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के लिए जिन फर्मों को सूचीबद्ध किया गया है, उनके नाम व मोबाईल नंबर निम्न हैं :-

नैक्सा सोलर प्राईवेट लिमिटेड- 9518837657, एक्सपैंज़ एनर्जी सोल्यूशन एलएलपी- 9999767040, सनग्रिड इलैक्ट्रिक प्रा.लि. – 9210200051, फीडस एनर्जी सिस्टम- 9784489308, सनस्विच इंडिया प्रा.लि. – 7891398061, वरदे सोलेयर प्रा.लि. – 9810538955, मावेन सोलर प्रा.लि. – 9671799866, श्री महावीर एंटरप्राईजिज- 9468270047, एआरसी रिन्यूएबल्स प्रा.लि. – 9899992521, रितिका सिस्टम प्रा.लि. -8800564525 हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए भारतीय मानकों के अनुसार निर्मित उपकरणों का उपयोग करना आवश्यक है।

हरियाणा के घरों में सोलर सिस्टम लगवाने की योजना हुई लागू, 6000 रुपये तक सालाना करें बचत

निगम ने विभिन्न श्रेणियों के क्षमतानुसार प्रति वाट के हिसाब से रेट निर्धारित किए हैं । उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगवाने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उक्त रेट निर्धारित किए गए हैं। उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार सोलर सिस्टम लगवाकर अपने बिजली बिलों को कम कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से बड़े स्तर पर नवीन और नवीकरणीय रूप में सौर उर्जा से बिजली का उत्पादन होगा, जिससे बिजली बिल में बचत के साथ-साथ प्रदूषण में कमी आएगी । इस प्रकार उपभोक्ता इस योजना को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। इस योजना का पूरा विवरण बिजली विभाग की वैबसाईट 222.ह्वद्धड्ढ1ठ्ठ.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर उपलब्ध है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली उपमंडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this