HomePoliticsलगातार चौथे दिन भी किसानों के लिए आप पार्टी से सांसद सुशील...

लगातार चौथे दिन भी किसानों के लिए आप पार्टी से सांसद सुशील गुप्ता ने खाने का सामान वितरित किया

Published on

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार चैथे दिन भी हरियाणा के टिकरी बाॅर्डर पर किसानों का साथ देने आ रहे किसानों से मिलकर आंदोलन से जुडी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जहां पिछले दिनों से चल रहे आंदोलन के बारें में बताया तो वहीं उनके खाने पीने का इंतजाम भी किया। यह जानकारी आज पार्टी के सांसद व हरियाणा के सहप्रभारी सुशील गुप्ता ने दी।

इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकताओं में मध्य हरियाणा जोन अध्यक्ष अश्वनी देशवाल, उपाध्यक्ष बिजेन्द्र अत्री, संगठन मंत्री जिला झज्जर, धर्मवीर डागर, जोन सचिव अंकित कादयान, महाराज सिंह जिला अध्यक्ष रोहतक, युवा नेता साहिल लठवाल, आदि सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।

लगातार चौथे दिन भी किसानों के लिए आप पार्टी से सांसद सुशील गुप्ता ने खाने का सामान वितरित किया

पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता टिकरी बाॅर्डर में किसान आंदोलन में लगातार शिरकत कर रहे है। इस दौरान वह शामिल किसानों से बैठके कर उनकी परेशानियों की जानकारी लेते है। जिसके बाद वह तुरंत कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी समस्याओं का हल भी निकालने का प्रयास करते है।

आज चैथे दिन पार्टी के कार्यकर्ताआं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर सुबह से देररात टिकरी बाॅर्डर पहुंच किसानों से संपर्क किया तथा उनको खाने-पीने का सामान वितरित किया। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन तक किसानों के लिए खाने का इंतजाम करेंगी।

राजधानी की ठंड में दिल्ली बाॅर्डर पर हजारों किसान इस काले कानूनों के मुद्दे पर सडकों पर बैठे है। लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं। सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री जल्द ही किसानों का समस्या का हलकर निकाल, उन्हें राहत प्रदान करें।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...