शादी को लेकर हर लड़के और लड़कियों के कई अरमान होते है। लड़का हो या लड़की हर किसी का सपना होता है कि उसकी शादी अच्छे से हो। अच्छा इंसान मिले, अच्छी सोच का हो।
जीवन साथी को लेकर लोगों के मन में तरह तरह के सपने होते है जैसे वो खूबसूरत हो, समझदार हो, ज्यादा चलाक न हो इत्यादि। कई लोग तो शादी के विज्ञापन भी देते है कि उन्हें किस तरह का लड़का या लड़की चाहिए।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी का विज्ञापन वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन को लेकर एक अनोखी डिमांड रखी गई है। अब ऐसे में एक शख्स ने लड़की से शादी करने के लिए ऐसा विज्ञापन दिया है जिससे कि खूब आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने कहा है कि ऐसी लड़की मिलने से रही। दरअसल, विज्ञापन में लिखा है कि एक ऐसी लड़की की तलाश है जो सोशल मीडिया की लती या आदी ना हो।
इस विज्ञापन की तस्वीर को आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने लिखा, मैच मेकिंग के मापदंड अब बदल रहे हैं।
वहीं इस विज्ञापन को लेकर चिंता का विषय है कि लोगों में अभी भी शादी को लेकर इतनी उम्मीदें हैं। इस विज्ञापन में एक खूबसूरत लड़की की चाहत है।
कई ने विज्ञापन देखने के बाद गुस्से में भी प्रतिक्रिया दी है। वहीं वायरल तस्वीर को देख लोग कह रहे है कि आज के समय में भी ऐसी सोच कैसे हो सकती है। इतने पड़े लिखे होने के बावजूद अभी भी लोग जागरूक नहीं हो पाए है। कुछ लोग तस्वीर देख हंस रहे है तो कुछ गुस्सा भी हो रहे है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…