पेड़ से कर दी 500 के नोटों की बारिश, मिनटों में लोग लूटकर ले गए 50 हजार रुपए

0
621

आगरा में बबूल के पेड़ से 500- 500 रुपये के नोट गिरने लगे। ये देख सब हैरान रह गए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला पेड़ से नोटों की बारिश कैसे हो सकती है। दरअसल जिले की बाह तहसील के पास स्थित महिला अस्पताल परिसर में लोगों ने बबूल के पेड़ से 500 रुपये के नोटों बारिश होती देखी तो बटोरने के लिए टूट पड़े। उसके बाद नजदीक जाकर पता चला कि नोट एक बंदर फेंक रहा था।

वह दो-चार नोट फेंकता और छलांग लगाकर एक डाल से दूसरी पर पहुंच जाता। ये अजीबोगरीब वाक्या की हर जगह चर्चा हो रही है। यह देखकर एक व्यक्ति बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा।

पेड़ से कर दी 500 के नोटों की बारिश, मिनटों में लोग लूटकर ले गए 50 हजार रुपए

उसने बताया कि, उसकी कार से बंदर नोट ले गए. जिसे पेड पर चढकर उडा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि, कार मालिक तहसील में खेत की रजिस्ट्री के लिए आया था। कार में बैग में 5 लाख रखे थे।

पेड़ से कर दी 500 के नोटों की बारिश, मिनटों में लोग लूटकर ले गए 50 हजार रुपए

आपको बता दे कि तहसील परिसर के पास कार खड़ी करके चल गए। कार को शीशा खुला रह गया। राकेश कुमार वकील के पास रुक गए। इसी दोरान कार का शीशा खुला होने पर कुछ बंदर कार में घुस गए। बंदरों ने बैग को ललट पलट कर दिया।

पेड़ से कर दी 500 के नोटों की बारिश, मिनटों में लोग लूटकर ले गए 50 हजार रुपए

बंदरों ने बैग से 500 की नोटों की गड्डी उड़ा ली, रुपए लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गए। रुपए पेड़ से गिराना शुरू कर दिया। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि बंदर कार की खुली खिड़की से नोट की गड्डी लेकर पेड़ पर चढ़ गया था और नोट नीचे गिराने लगा था।

पेड़ से कर दी 500 के नोटों की बारिश, मिनटों में लोग लूटकर ले गए 50 हजार रुपए

ये तो ठीक रहा कि बंदर नोटों की सिर्फ एक गड्डी ले गया था। समय पर सूचना मिलने की वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया।