Categories: Health

कोरोना से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों में दबे पावं वायरस ने दी दस्तक, अब जिम्मेदारी का ठीकरा किसके सर

अभी तक कोरोना वायरस से ग्रामीणों को इससे जुड़ी जगहों को कोरोना वायरस के संक्रमण से अछूता माना जा रहा है। लेकिन बावजूद बुधवार को फरीदाबाद में दो नए कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

हैरानी की बात यह है कि दोनों ही मामले ग्रामीण क्षेत्रों से पाए गए है। दोनों ग्रामीण वासियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि ने इस भ्रम को तोड़ दिया है कि सरकार द्वारा द्वारा ग्रामीणों को इस वायरस से बचाने में मदद मिली है।

गौरतलब, फरीदाबाद में एक दिन में आए दो नए केस के बाद संक्रमित। की संख्या में इजाफा हुआ है और अब यह आंकड़ा 119 तक पहुंच चुका है। दोनों ही केस ग्रामीण क्षेत्रों से है, जिस बात ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है।

आपको बताते चले कि फरीदाबाद में बुधवार को दो नए मरीजों में से एक मुजेसर गांव से है। बताया जाता है कि इस मरीज की स्थिति पहले से ही खराब चल रही है। टेस्ट करवाने पर वह पॉजीटिव पाए गए। जबकि दूसरा मरीज झाड़सैंतली के पास कैली गांव के साथ लगते मोहला गांव से है।

फरीदाबाद जिला के कोरोना नोडल अधिकारी डा. रामभगत ने मीडिया को जारी हैल्थ बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अब तक 6465 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 4776 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6346 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 5954 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5513 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 322 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 119 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

जिनमें से 55 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा तीन पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 57 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक यह वायरस फरीदाबाद में चार मरीजो की जीवन लीला समाप्त करने में सक्षम हो चुका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago