HomeCrimeदिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने वाले...

दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार

Published on

थाना आदर्श नगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने वाले एक आरोपी को दबौचने में कामयाबी हासिल की है।

दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार

आरोपी की पहचान सूरज निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है।

आपकों बता दें कि शिकायतकर्ता दीपक ने पुलिस को दिनांक 17.07.2019 को दी शिकायत में बताया कि वह शामली यू.पी का रहने वाला है हाल ही में आदर्श नगर बल्लबगढ में अपने बहनोई के घर पढने के लिए पिछले 1 साल 6 महिने से रह रहा है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर सूरज नाम के लडके के साथ हो गई थी। फेसबुक दोस्त सूरज ने शिकायतकर्ता को दिल्ली पुलिस में सरकारी नौकरी लगवाने के लिए 5 लाख 50 हजार रूपये आॅनलाईन खाते में डलवा लिए और शिकायतकर्ता के व्टसएप्प नं0 पर फर्जी एडमिट कार्ड भेज कर विश्वास दिलाया की तेरी नौकरी पक्की है।

दिल्ली पुलिस में भर्ती करने के नाम पर लाखों रूपए ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार

थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.02.2020 को धोखाधडी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आदर्श नगर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमें में संलिप्त आरोपी सूरज को बेतिया बिहार से गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की है।

थाना आदर्श नगर पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है रिमांड के दौरान पैसों की रिकवरी की जाएगी और वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

फरीदाबाद में भाजपा और जीजीपी के बंधन में आई दरार, महासंपर्क अभियान होंगे 30 जून तक, जाने पूरी खबर।

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा और जेजेपी के गठबंधन में दरार नजर आने...

फरीदाबाद के पानी में बह गए 5 करोड रुपए, अब 38 करोड लगाने की तैयारी, जानिए पूरी खबर।

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 लेन होने के बाद दिल्ली से आगरा की ओर आने जाने...

फरीदाबाद से अपरहण कर कारोबारी का नैनीताल में मिला शव, पुलिस चाहती तो निकल नहीं पाते अपहरणकर्ता, जानें पूरी खबर।

फरीदाबाद सेक्टर 15 से अपरहण कपड़े कारोबारी नागेंद्र चौधरी की हत्या के मामले में...

More like this