HomeFaridabadअखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बबली ने कृषि कानूनों को...

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बबली ने कृषि कानूनों को लेकर किसानों से करी मीटिंग

Published on

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के गांव गौहपुर में केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि अधिनियमों के बारे में विस्तृत चर्चा की और बिल को लेकर किसानों की राय जानी।

श्री बबली ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि बिल किसानों के हित में। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान हितैषी हैं और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही इन्होंने ये कृषि अधिनियम लागू किए हैं। पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने इस बिल के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को इस बिल की बारीकियों को पढऩे और समझने का आग्रह किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बबली ने कृषि कानूनों को लेकर किसानों से करी मीटिंग

उन्होंने कहा कि किसानों का अगर किसी बात को लेकर विरोध है और इस बिल में कोई खामियां भी हैं, तो एक संयुक्त कमेटी का गठन कर सरकार से वार्ता करनी चाहिए। ताकि लम्बे समय से चल रहे इस विरोधाभास को खत्म किया जा सके और देश में शांति का माहौल कायम किया जा सके।

श्री बबली ने किसानों से अपील की, कि किसी तरह के बहकावे में न आकर बिल की बारीकियों का अध्ययन करें और जानें इससे क्या नुकसान एवं फायदे होंगे। इस मौके पर स्थानीय किसानों ने बिल को लेकर अपनी-अपनी राय भी उनसे सांझा की और अधिकतर किसानों ने बिल को लेकर सहमति प्रदान की।

कुछ ने एमएसपी व कुछ अन्य बिन्दुओं पर लेकर थोडा विरोध जताया, मगर कुछ संशोधनों के बाद इस बिल को लागू करने पर वो भी राजी नजर आए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण प्रवीण, देसराज, नानक, शेर सिंह, भजनलाल, गोविंद, इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this