HomeFaridabadकिसान आंदोलन से रोडवेज को रोजाना हो रहा है इतने लाख का...

किसान आंदोलन से रोडवेज को रोजाना हो रहा है इतने लाख का घाटा,जानिए किस रूट की सेवाएं हुई बन्द

Published on

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा रोडवेज के बल्लभगढ़ डिपो को रोजाना करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। आंदोलन के कारण दर्जन भर रुट बंद पड़े हैं। सभी बंद रुट वे हैं जहाँ से विभाग को सबसे ज्यादा कमाई होती है। खर्च निकालने के लिए अब विभाग ने बाकी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है ताकि नुकसान से कुछ बचाव हो सके।

किसान आंदोलन से रोडवेज को रोजाना हो रहा है इतने लाख का घाटा,जानिए किस रूट की सेवाएं हुई बन्द

रोडवेज विभाग पर मार्च महीने से ही नुकसान की मार पड़ रही है। महामारी में सभी तरह का यातायात बंद होने के काऱण विभाग को करोडों रुपये का नुकसान पहले ही हो चुका था। ऊपर से जब बसें चली तो भी यात्रियों को बिना किराए के उनके गृह राज्य तक पंहुचाने की जिम्मेदारी भी रोडवेज को ही सौंपी गई। अनलॉक के बाद जब हालात सुधरने शुरू हुए तो अब किसान आंदोलन ने रोडवेज विभाग को फिर से नुकसान में धकेल दिया है।

किसान आंदोलन के चलते डिपो से दिल्ली, बैजनाथ, धर्मशाला, पंचकूला , अमृतसर,जयपुर, अमीरपुर, यमुनानगर जिसे दर्जन भर रूट बंद पड़े हैं। ये सभी लंबी दूरी के रूट हैं जिनसे विभाग को सबसे ज्यादा कमाई होती है। इसके अलावा दस बसें पिछले महीने भर से लगातार थानों में खड़ी हैं।

किसान आंदोलन से रोडवेज को रोजाना हो रहा है इतने लाख का घाटा,जानिए किस रूट की सेवाएं हुई बन्द

इन बसों को आंदोलनकारियों को हिरासत में लेने के लिए एतिहात के तौर पर लिया गया है। खर्च निकालने के लिए विभाग ने मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गुरुग्राम, सोहना, पटौदी जैसे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। यहां सवारियां भी बढ़ी हैं। लंबी दूरी के रूटों के बंद हो जाने से डिपो में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का रोजाना का नुकसान हो रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो डिपो की कमाई से ज्यादा वेतन पर खर्च सरकार को काफी नुकसान देगा।

किसान आंदोलन से रोडवेज को रोजाना हो रहा है इतने लाख का घाटा,जानिए किस रूट की सेवाएं हुई बन्द

क्या कहते हैं अधिकारी
लंबी रूटों की बसें सुरक्षा कारणों से बंद हैं। सभी प्रमुख मार्गों पर आंदोलन चल रहा है ऐसे में गाड़ी वहां भेजने में जोखिम है। रूट ना चलने से राजस्व का नुकसान होना स्वाभाविक है। फिलहाल किलोमीटर स्कीम की बीस बसें आ जाने के बाद डिपो में 118 बसें हैं जिनमे से 80 से 90 बसें रोजाना चल रही हैं ,लेकिन इनमें छोटी दूरी की संख्या ज्यादा है। रास्ता साफ होने पर बसों का संचालन दोबारा किया जाएगा।
राजीव नागपाल डिपो प्रबंधक।

Latest articles

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

More like this