HomeCrimeक्रिसमस मनाने कुल्लू-मनाली जा रहा था परिवार, कार खाई में गिरी, मामी-भांजी...

क्रिसमस मनाने कुल्लू-मनाली जा रहा था परिवार, कार खाई में गिरी, मामी-भांजी की मौत.

Published on

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी से क्रिसमस मनाने कुल्लू-मनाली गए परिवार की कार कुल्लू के पास कटौला मार्ग पर राहला रोपा के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती व महिला की मौत हो गई।

मृतकों में मामी-भांजी शामिल हैं जबकि गंभीर घायल मामा का उपचार कुल्लू अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर राहला रोपा नामक स्थान पर गुरूवार शाम करीब चार बजे हुआ है।

मृतकों की पहचान यहां जवाहर लोनी में दुर्गा मंदिर निवासी नितिश शर्मा की 28 वर्षीय पत्नी कोमल और उनकी भांजी 12 वर्षीय इपशिता के रूप में हुई है। हादसे में नितीश शर्मा घायल हो गए। उनका इलाज कुल्लू सिविल अस्पताल में चल रहा है।

हादसा शनिवार तड़के करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। जैसे ही घटना की सूचना फरीदाबाद में नितिश शर्मा के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य तुरंत कुल्लू के लिए रवाना हाे गए।

घटना की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये लोग हरियाणा के फरीदाबाद से कुल्लू-मनाली घूमने जा रहे थे। मंडी से उन्होंने वाया कटौला कुल्लू का रास्ता पकड़ा। राहला के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 23 करोड़ की परियोजना से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, मिलेगी जाम से राहत

पानीपत शहर के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय...

हरियाणा में टीबी के मामले बढ़े, एक साल में 43,000 से अधिक नए मरीज मिले, फरीदाबाद सबसे आगे

हरियाणा में तपेदिक (टीबी) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। निक्षय पोर्टल के ताजा...

फरीदाबाद के इस अंडरपास की दीवार दरकने के बाद अब गिरने की कगार पर, ग्रामीणों में डर का माहौल

फरीदाबाद के मंझावली यमुना पुल के नीचे बने अंडरपास की दीवारें खतरे का संकेत...

फरीदाबाद की इन 40 किमी सड़कों का होगा विकास, इन क्षेत्रों में होगी स्मार्ट रोड की शुरुआत, लोगों को बड़ा लाभ

फरीदाबाद शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नया आयाम देने के लिए नगर निगम ने एक...

More like this