शादी के बाद इस लड़की के प्यार में पागल हो गए थे राजेश खन्ना, पत्नी को कर दिया था 1000 करोड़ की संपत्ति से बेदखल

बॉलीवुड के पहले ‘सुपरस्टार’ राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। अगर आज राजेश खन्ना हमारे बीच होते तो वो 78 साल के हो चुके होते। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत अभिनेता कहलाते थे राजेश खन्ना, जो अपनी दिलकश मुस्कान से लोगों के दिलों में घर कर जाते थे।

आज राजेश खन्ना हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके जन्मदिन को अपने जन्मदिन के साथ सेलीब्रेट करती हैं उनकी बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना। जी हां, 29 दिसंबर को ही ट्विंकल खन्ना का भी जन्मदिन होता है। राजेश खन्ना अपना जन्मदिन बड़ी बेटी ट्विकंल खन्ना के साथ मनाया करते थे।

शादी के बाद इस लड़की के प्यार में पागल हो गए थे राजेश खन्ना, पत्नी को कर दिया था 1000 करोड़ की संपत्ति से बेदखलशादी के बाद इस लड़की के प्यार में पागल हो गए थे राजेश खन्ना, पत्नी को कर दिया था 1000 करोड़ की संपत्ति से बेदखल

आज ट्विंकल खन्ना 47 साल की हो गई हैं। राजेश खन्ना अपनी बेटियों से बेहद प्यार करते थे। डिंपल कपाड़िया के साथ राजेश खन्ना की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा खुशहाल नहीं रही थी। दोनों शादी के 11 साल बाद ही एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। लेकिन अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना पर काका बाबू जान छिड़कते थे।

यही वजह थी, कि जीवन के आखिरी दिनों में राजेश खन्ना अपनी विशाल संपत्ति बेटियों के नाम कर गए थे। राजेश खन्ना करीब 1000 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। कहा जाता है की राजेश खन्ना ने अपनी वसीयत पहले ही तैयार करवा ली थी।

कहते हैं कि, दुनिया को अलविदा कहने से पहले राजेश खन्ना घर वालों के सामने अपनी वसीयत पढ़वाना चाहते थे। राजेश खन्ना की वसीयत को दामाद अक्षय कुमार, पत्नी डिंपल कपाड़िया और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में पढ़ा गया था। इस वसीयत के मुताबिक, राजेश खन्ना ने अपनी तमाम जायदाद को दो बराबर हिस्सों में बांट कर दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना के नाम कर दिया था।

राजेश खन्ना की 1000 करोड़ की संपत्ति में उनका मशहूर बंगला ‘आशिर्वाद’, बैंक खाते और अन्य चल-अचल संपत्ति शामिल थी। खास बात ये है कि राजेश खन्ना ने अपनी जायदाद का छोटा सा भी हिस्सा राजेश खन्ना ने डिंपल या फिर 10 साल से उनके साथ रह रहीं महिला अनिता आडवाणी के नाम नहीं किया था।

हांलाकि अनिता आडवाणी ने राजेश खन्ना की संपत्ति में अपना हिस्सा हासिल करने के लिए कानूनी जंग भी लड़ी लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया। वहीं, राजेश खन्ना का मशहूर बंगला ‘आशिर्वाद’ भी उनकी बेटियों को आनन-फानन में बेहद कम कीमत में बेचना पड़ा था। ट्विंकल और रिंकी अपने पिता के इस बंगले को उनके एक म्यूज़िम में तब्दील करना चाहती थीं।

लेकिन बाद में उन्होने इस फैसले को बदलकर बंगले को 95 करोड़ की कीमत में बेच दिया। काका बाबू के उस आइकॉनिक बंगले को ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी शक्ति शेट्टी ने खरीदा था।

Written by: Kajal Singh

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

4 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

4 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

4 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

1 month ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

1 month ago