HomeGovernmentहरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने पंचकूला मे मारी बाज़ी, वही सोनीपत में...

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने पंचकूला मे मारी बाज़ी, वही सोनीपत में मेयर पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा

Published on

हरियाणा में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने पंचकूला नगर निगम के मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। भाजपा को रेवाड़ी नगर परिषद के प्रधान पद पर भी जीत हासिल हुई है। सोनीपत नगर निगम के मेयर के चुनाव मेें कांग्रेस ने जीत हासिल की है। अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी की प्रत्‍याशी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा तीन सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिकाओं के अध्‍यक्ष पदों के चुनाव निर्दलीय प्रत्‍या‍शियों ने जीत दर्ज की हैं।

हरियाणा नगर निकाय चुनाव के अब तक नतीजे-

1. पंचकूला नगर निगम- मेयर पद पर भाजपा के कुलभूषण गोयल जीते।

2. सोनीपत नगर निगम – मेयर पद पर कांग्रेस के निखिल मदान जीते।

3. अंबाला न्रगर निगम – मेयर पद पर ह‍रियाणा जन चेतना पार्टी शक्ति रानी शर्मा जीती।

4. उकलाना नगरपालिका- अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय सुशील कुमार साहू जीते।

5. धारूहेड़ा नगरपालिका- अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कंवर सिंह जीते

6. सांपला नगरपालिका – अध्‍यक्ष पद पर निर्दलीय पूजा जीतीं।

7. रेवाड़ी नगर परिषद – अध्‍यक्ष पद पर भाजपा की  पूनम यादव  जीतीं।

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने पंचकूला मे मारी बाज़ी, वही सोनीपत में मेयर पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा
कुलभूषण गोयल

पंचकूला नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा का कब्‍जा हो गया है। मतगणना में भाजपा और कांग्रेस में दमदार टक्‍कर देखने को मिली। भाजपा के प्रत्‍याशी कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलुवालिया को हरा दिया। 28वें राउंड की मतगणना तक भाजपा के प्रत्‍याशी कुलभूषण गाेयल की 2550 वोटों से आगे थे।

गोयल को अब तक 47973 वोट मिले थे। कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलुवालिया को 45423 वोट प्राप्‍त हुए थे। 18वें भाजपा के उम्‍मीदवार कुलभूषण गाेयल 5219 वोटों से कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलुवालिया से आगे थे। कुलभूषण गोयल को 33374 और कांग्रेस की उपेंद्र कौर को 28155 वोट मिले थे। 15वें राउंड में भाजपा के कुलभूषण गोयल 5050 वोटों से आगे थे। उनको 27584 वोट मिले थे। कांग्रेस की प्रत्‍याशी उपेंद्र कौर आहलुवालिया को 22534 वोट मिले थे।

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने पंचकूला मे मारी बाज़ी, वही सोनीपत में मेयर पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा
ऋतु गोयल और सोनिया सूद

हरियाणा निकाय चुनाव के अब तक के नतीजे

वार्ड नंबर 1- भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र लुबाना विजयी।

वार्ड नंबर 2 – भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार वर्मा विजयी।

वार्ड नंबर 3- भारतीय जनता पार्टी की ऋतु गोयल विजयी।

वार्ड नंबर 4- भारतीय जनता पार्टी की सोनिया सूद विजयी।

वार्ड नंबर 5- भारतीय जनता पार्टी के जय कौशिक विजयी।

वार्ड नंबर 6 -कांग्रेस के पंकज वाल्मीकि विजयी।

वार्ड नंबर 7-कांग्रेस की उषा रानी विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 8- भारतीय जनता पार्टी के हरेंद्र मलिक विजयी।

वार्ड नंबर 9- जननायक जनता पार्टी के राजेश कुमार विजयी।

वार्ड नंबर 10- कांग्रेस की गुरमेल कौर विजयी।

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने पंचकूला मे मारी बाज़ी, वही सोनीपत में मेयर पद पर कांग्रेस का कब्ज़ा
शक्तिरानी शर्मा

वार्ड नंबर 11- आजाद उम्मीदवार ओमवती पुनिया 331 वोट से विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 13 – भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनीत सिंगला विजयी घोषित।

वार्ड नंबर 14- जजपा और भाजपा के उम्मीदवार सुशील गर्ग नरवाना विजयी।

वार्ड नंबर 15- कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम प्रसाद विजयी।

वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत कौर विजयी घोषित।

रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के लिए बेहद कड़ी टक्कर में भाजपा ने जीत दर्ज की है। प्रधान पद के लिए भाजपा की पूनम यादव व निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव के बीच कड़ा मुकाबला था। 14वें राउंड में भाजपा की पूनम यादव को 23463 व उपमा यादव को 21357 व कांग्रेस की विक्रम यादव को 14138 वोट मिले थे। कांग्रेस के विक्रम यादव तीसरे नंबर पर रही।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...