एक लाख रुपये सालाना कमाई की गारंटी, हरियाणा सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम

हरियाणा सरकार प्रदेश मे सबसे गरीब और कम आमदनी वाले लोगो की पहचान कर उन्हें साल की 1 लाख रूपये कमाने की गांरटी देगी। सबसे कम आमदनी वाले लोगो एवं उनके परिवारों की कमाई बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। तथा कोई भी नया काम शुरू करने के लिए लोन भी सरकार ही दिलवाएगी।

हरियाणा निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अगले साल का रोडमेप पेश करते हुए कहा कि 31 मार्च तक परिवार पहचान पत्र का पूरा डाटा तैयार कर लिया जाएगा। और इसी के आधार पर सबसे कम आय वाले और सबसे गरीब परिवार को छांटा जाएगा। इन परिवारों की आमदनी बढ़ाने की गारंटी सरकार लेगी।

इसके अलावा अलग-अलग सरकारी संस्थाओं में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट वन के तहत नौकरियों में प्राथमिकता के साथ ही गरीब युवाओं को निजी क्षेत्र मे भी प्राथमिकता दी जाएगी। यह परिवार गांव-शहर , मज़दूर, किसान किसी भी वर्ग से जुड़े हो सकते है।

एक लाख रुपये सालाना कमाई की गारंटी, हरियाणा सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम
मनोहर लाल खट्टर

साथ ही साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस साल मेरी फसल- मेरा ब्योंरा पोर्टल मे भी कुछ परिवर्तन करने की ओर इशारा दिया है। किसान कल्याण प्रधिकरण किसानों को ये भी बताएगा कि कौन सी फसल बोने से उन्हें ज्यादा फायदा होगा।

इसी के साथ ही प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को 5 लाख रूपये से लेकर 50 हज़ार रूपये कर के पुरस्कार दिए जाएंगे। एक पुरस्कार 5 लाख रूपये का होगा, 2 पुरस्कार 3-3 लाख के, 5 पुरस्कार 1-1 लाख के तथा 50-50 हज़ार के 100 सांत्वना पुरस्कार होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago