HomeFaridabadफरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने केक काटकर दी सभी पुलिस कर्मियों को ...

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने केक काटकर दी सभी पुलिस कर्मियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

Published on

फरीदाबाद: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। जिसमें 50 पीसीआर 50 राइडर और करीब 50 नाके फरीदाबाद शहर के सभी बॉर्डर और प्रमुख चौराहों पर लगाए गए थे।

जिसके चलते शहर में अमन और शांति बनी रही। जिसमें पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का अहम योगदान रहा। पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने आज अपने कार्यालय सेक्टर 21C में नव वर्ष के शुभ अवसर पर पुलिसकर्मियों के बीच केक काटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डीजीपी मुख्यालय, डॉक्टर अर्पित जैन, डीसीपी श्रीमती अंशु सिंगल, सेंट्रल डीसीपी श्री मुकेश मल्होत्रा, ट्रैफिक डीसीपी सुरेश हुड्डा, डीसीपी श्री सुमेर सिंह के अलावा सभी एसीपी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने केक काटकर दी सभी पुलिस कर्मियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

श्री सिंह ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नाकाबंदी कर शहर में अच्छी ड्यूटी देने के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी पीठ थपथपाई है पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रात में सर्दी ज्यादा होने के बावजूद भी रात को पुलिसकर्मी नाकों पर तैनात रहे जिसके लिए वह प्रशंसा के योग्य हैं।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और इमानदारी से ड्यूटी करें और अपने कर्तव्य को भविष्य में भी अच्छे से निर्वाह करें। जो भी काम मिलता है उसको अच्छे से करें। गरीब की सुने और उसकी मदद करें।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this