Homeआईडी आपकी लेकिन "स्कूटी" किसी और की, दूसरे की आईडी पर स्कूटी...

आईडी आपकी लेकिन “स्कूटी” किसी और की, दूसरे की आईडी पर स्कूटी करवाई फाइनेंस

Published on

धोखाधड़ी के मामले जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आपके नाम की आईडी पर स्कूटी किसी और की ऐसे मामले शायद आपने सुने होंगें लेकिन जिले में भी ऐसी घटना सामने आयी है। जिले के एक युवक की आईडी पर किसी दूसरे व्यक्ति ने स्कूटी फाइनेंस करा ली और उसकी किस्त भरनी बंद कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब एजेंसी की तरफ से युवक को फोन आया और स्कूटी की किस्त भरने के लिए कहा।

एजेंसी की तरफ से फ़ोन आने पर युवक हैरान हो गया। उसको अंदाज़ा नहीं था कि वह ठगी का शिकार हुआ है। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर जब पीड़ित सारन थाने में गया तो पुलिस ने उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया।

आईडी आपकी लेकिन "स्कूटी" किसी और की, दूसरे की आईडी पर स्कूटी करवाई फाइनेंस

पुलिस ने जब युवक की शिकायत नहीं लिखी तो वह परेशान होकर सीएम विंडो पर गया। अब तीन महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 3 महीने पुरानी है लेकिन मामला अब दर्ज किया है। पुलिस यदि पहले शिकायत लिख लेती तो हो सकता है अब तक अपराधी उसकी गिरफ्त में होते और पीड़ित को इंसाफ मिल जाता।

आईडी आपकी लेकिन "स्कूटी" किसी और की, दूसरे की आईडी पर स्कूटी करवाई फाइनेंस

पीड़ित जब सीएम विंडो पर शिकायत देने गया तो उसने वहां बताया कि 24 सितंबर को उसके मोबाइल पर स्कूटी एजेंसी से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आप स्कूटी की किस्त नहीं जमा करा रहे हैं इसे जल्द जमा कराइये। पीड़ित यह बात सुनकर चौंक गया और उसने कहा कि उसने कोई स्कूटी नहीं ली है। मामले की जांच करने जब वह एयरफोर्स रोड स्थित परफैक्ट टीवीएस शोरूम में गया तो पता लगा कि उसके पैनकार्ड व आधार कार्ड लगाकर स्कूटी फाइनेंस कराई गई है।

आईडी आपकी लेकिन "स्कूटी" किसी और की, दूसरे की आईडी पर स्कूटी करवाई फाइनेंस

मामला जब इतना बढ़ता चला गया तो पीड़ित ने फोटो वाले युवक को वह पहचान लिया जिसने स्कूटी ली है। पीड़ित का कहना है कि जल्द स जल्द आरोपी को पकड़ा जाये और उसके नाम का जो फाइनेंस लिया गया है उसको रद्द किया जाये।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this