Homeहरियाणा में शुरू होगी देश की पहली एयर टैक्सी, किराया जान बोलोगे...

हरियाणा में शुरू होगी देश की पहली एयर टैक्सी, किराया जान बोलोगे “चलो यार इसी से चलते हैं”

Published on

एयर कंडीशनर आपने ज़रूर सुना होगा लेकिन एयर टैक्सी शायद पहली बार सुन रहे होंगे। प्रदेश से जल्‍द ही देश की पहली एयर टैक्‍सी शुरू होगी और इसके साथ ही मिडिल क्लास लोगों का हवाई यात्रा करने का सपना आसान होगा। अभी तक हवाई जहाज का सफर सिर्फ स्टेटस सिंबल ही माना जाता रहा है, पर अब मिडल क्लास के भी अच्छे दिन आने वाले हैं।

प्रदेश ने देश को बहुत कुछ दिया है और अब एयर टैक्सी भी देने जा रहा है। जल्द ही एयर टैक्सी चलनी शुरू होने वाली हैं। देश की पहली एयर टैक्सी को शुरू करने का श्रेय हरियाणा के कैप्टन वरुण को जाता है।

हरियाणा में शुरू होगी देश की पहली एयर टैक्सी, किराया जान बोलोगे "चलो यार इसी से चलते हैं"

हरियाणावासी एक बार कुछ ठान लें तो सबकुछ करके दिखा देते हैं। इस एयर टैक्सी की शुरुआत हिसार एयरपोर्ट से होगी। यहां से लोग देहरादून, चंडीगढ़ और धर्मशाला कम किराये और कम समय में आ-जा सकेंगे। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत 2015 में शुरू हुए इस स्टार्ट-अप को भारत सरकार के सिविल एविएशन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

हरियाणा में शुरू होगी देश की पहली एयर टैक्सी, किराया जान बोलोगे "चलो यार इसी से चलते हैं"

वरुण के 2015 में शुरू हुए इस स्टार्ट-अप को अब मंजूरी मिली है यह काम करने की। एयर टैक्सी चलाने की जिम्मेदारी हरियाणा के कैप्टन वरुण को मिली है, जो जल्द ही हिसार के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से राजधानी चंडीगढ़, देहरादून और धर्मशाला के लिए सेवा शुरू करने वाले हैं।

देश में मकर संक्रांति इस बार बहुत ख़ास होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मकर संक्रांति पर पहली फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। एयर टैक्सी स्टार्ट-अप के डायरेक्टर कैप्टन वरुण सुहाग झज्जर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पायलट की ट्रेनिंग अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में ली है।

हरियाणा में शुरू होगी देश की पहली एयर टैक्सी, किराया जान बोलोगे "चलो यार इसी से चलते हैं"

कुछ इस प्रकार होगा किराया।

किस रूट पर कितना किराया होगा और कितनी देर में पहुंचेंगे

एयर टैक्सी का रूट किराया (प्रति व्यक्ति) अनुमानित समय
हिसार से चंडीगढ़ 1700 रुपए 50 मिनट
हिसार से देहरादून 2500 रुपए सवा घंटा
हिसार से धर्मशाला 2500 रुपए डेढ़ घंटा

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this