HomeReligionराशिफल 7 जनवरी 2021 : पांच राशियों को मिल सकता है भाग्य...

राशिफल 7 जनवरी 2021 : पांच राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, बाकी के लिए रहेगा मिलाजुला

Published on

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर कॉन्फिडेंस की कोई कमी नहीं होगी और दोपहर बाद आपके पास पैसों की आवक होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप काफी हर्षित रहेंगे।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप के खर्चों में तेजी बनी रहेगी और उसकी वजह से आप मानसिक चिंता ग्रस्त रहेंगे लेकिन उसके बाद स्थितियों में बदलाव आएगा और आप के खर्चों पर थोड़ी कमी आएगी।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद आप के खर्चे बढ़ने लगेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने काम पर बहुत ध्यान देंगे जिससे दोपहर बाद आपको कुछ अच्छा सुनने और समझने को मिल सकता है।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य आपके साथ खड़ा है, इसलिए कामों में सफलता जरूर मिलेगी। थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा।

कन्या राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहने वाला है। आज दोपहर तक आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ेगा क्योंकि किसी चिंता या बदपरहेजी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

तुला राशि – आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आप अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसकी वजह से आपको अपने जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहना बहुत जरूरी होगा और सेहत के प्रति सावधानी रखना भी जरूरी होगा क्योंकि बीमार पड़ने की संभावना हो सकती है।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी बुद्धि बड़ा अच्छा काम करेगी और आपका अपने ऊपर विश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी इच्छाओं को अपने लोगों के सामने व्यक्त करेंगे, जिससे आपको सुखद समाचार मिलेंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दोस्तों की मदद से कोई नया काम करने का विचार मन में आएगा। उसकी प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में निवेश करेंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन बढ़िया नतीजे लेकर आएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this