HomeLife StyleHealthफरीदाबाद में बदस्तूर जारी हैं कोरोना से मौतों का सिलसिला , छठी...

फरीदाबाद में बदस्तूर जारी हैं कोरोना से मौतों का सिलसिला , छठी मौत होने से मचा हड़कंप ।

Published on

फरीदाबाद में कोरोना ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं इसकी कड़ी में फरीदाबाद में छठी मौत होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा 3 और नए कोरोना पाजीटिव के साथ मरीजों की संख्या 147 पर पहुंच गई है। इससे पहले कोरोना से पांच मौतेंं हो चुकी हैं।

वहीं कोरोना केसों की संख्या रविवार को बढक़र 147 पहुंच गई है। यह आंकड़ा इससे भी अधिक बढऩे की संभावना है। अब फरीदाबाद में 6 करोनो मरीजों की मौत के साथ जिले में पॉजीटिव केसों का आंकड़ा रविवार को 147 पर पहुंच गया है। रविवार को तीन और मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। 45 वर्षीय मृतक भारत कालोनी का रहने वाला था, जोकि पहले सर्वोदय अस्पताल में भर्ती था, मगर कोरोना टेस्ट में वह पॉजीटिव पाया गया, जिसे बाद में कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया था।

कहा जा रहा है कि कोरोना के चलते रविवार को उसकी मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जिले में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। कोरोना से मरने वाली युवती बल्लभगढ़ स्थित शिव शारदा कालोनी की थी। जिलेे में कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा 147 तक पहुंच गया है। बताया गया है कि जल्द ही इस आंकड़े में और अधिक इजाफा हो सकता है। इससे पहले सैक्टर 28 की एक बुजुर्ग महिला की भी कोरोना के चलते मृत्यु हो चुकी है। आपको बता दें कि कोरोना मरीज की जो भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी जाती है, उसमें मरीज का नाम, पता या स्थान की डिटेल शामिल नहीं होती। कोविड-19 नियम के अनुसार मरीज की पहचान उजागर नहीं की जाती।

ताजा जानकारी के अनुसार फरीदाबाद में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 147 पहुंच गई है। इस बीमारी से फरीदाबाद में अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this