खाद्य एवं आपूर्ती विभाग के दो इंस्पेक्टर गुरूवार रात संत नगर स्थित राशन डिपो से गेहूं की बोरियों को एक ट्रक में लोड करवा रहे थे। आसपास के लोगो को जब इसका पता चला तो वे लोग मौके पर पहूंच गए। लोगो ने इंस्पेक्टर के पकड़ने की कोशिश की लेकिन किसी तरह वह लोगो के चंगुल से भाग निकला।
उपभोक्ता जब इस मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ती विभाग और जिला उपायुक्त यशपाल यादव से शिकाय करने पहूंचे तो कोई अधिकारी नही मिला, उपभोक्ताओं का आरोप है कि गेहूं को डिपो से चोरी करके कही और ले जाया जा रहा था।

संत नगर निवासी राजेश यादव, संतोष जमना देवी और रानी ने बताया कि करीब 350 उपभोक्ताओं को नवंबर से राशन नही मिला है, डिपोधरक से मिलने के बाद भी कोई जवाब नही मिला। गुरूवार रात 9 बजे उन्हें इस बात की भनक लगी कि 2 विभागिय इंस्पेक्टर सहित कुछ लोग गेहूं की बोरियां एक ट्रक में लोड कर रहे है।
मौके पर जब लोगो की भीड़ जुट गई तो दोनो इंस्पेक्टर भागने लगे, एक इंस्पेक्टर को भीड़ ने पकड़ लिया इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहूंच गई, लोग पुलिस से बात ही कर रहे थे कि दूसरा इंस्पेक्टर भी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसी बीच ट्रक चालक भी ट्रक सहित फरार हो गया। इस घटना को लेकर उपभोक्ताओं मे नाराज़गी है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…