HomeFaridabadजानिए फरीदाबाद में कहां बनेगा छह लेन पुल, मिलेगी सरदर्द कर देने...

जानिए फरीदाबाद में कहां बनेगा छह लेन पुल, मिलेगी सरदर्द कर देने वाले जाम से निजात।

Published on

फरीदाबाद के सेक्टर-3 के पास गुरुग्राम नहर पर छह लेन पुल बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। हो सकता है कि टेंडर इसी महीने खुलने जाए। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद पुल से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से निजात मिल जाएगी।

यह पुल 1 ओर सेक्टर 3 तो दूसरी ओर सेक्टर-7 व 8 को जोड़ता है। पुल के पास वाले चौराहे से सेक्टर-6 औद्योगिक क्षेत्र में आने व जाने के लिए सैकड़ों बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी वजह से इस चौक पर अक्सर जाम लग जाता है। यातायात पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन पुल संकरा होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है।

जानिए फरीदाबाद में कहां बनेगा छह लेन पुल, मिलेगी सरदर्द कर देने वाले जाम से निजात।

पुल के दूसरी ओर की सड़क सीधे राजा नागर सिंह मार्केट को पार करते हुए तिगांव रोड को जोड़ती है। सेक्टर-10 की ओर जाने के लिए भी इसी पुल का प्रयोग किया जाता है। सिही गांव व आधा दर्जन कालोनियों की कनेक्टिविटी इसी चौराहे व पुल से होती है।

यहां फिलहाल संकरा पुल बना हुआ है जो काफी पुराना है। वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते सिचाई विभाग ने यहां छह लेन पुल बनाने की योजना तैयार की।

जानिए फरीदाबाद में कहां बनेगा छह लेन पुल, मिलेगी सरदर्द कर देने वाले जाम से निजात।

पुल के निर्माण पर लगभग 5 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले यहां पर पुराने पुल को तोड़ा जाएगा। इसके लिए यातायात को सेक्टर-4 की तरफ बने पुल, सिही गांव की तरफ बने पुल व बाईपास रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया इसी महीने पूरी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इसके बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण कार्य शुरू होने के 9 माह में पूरा करा दिया जाएगा।

Latest articles

ये क्या हरियाणा रोडवेज ने बढ़ाया किराया, सवारियों को देने पड़ेंगे 5रूपए एक्स्ट्रा।

हरियाणा में जींद से चंडीगढ़ तक का सफर करने वाले लोगों की अब जेब...

हरियाणा सरकार के अधिकारी बिना अनुमति के नहीं कर सकेंगे यात्रा, वजह जानकर हो जाओगे हैरान!

हरियाणा सरकार की आंखों में धूल झोंकने वाले आशिक हवाई यात्रा के नाम पर...

WWE में जमा चुकी है अपनी धाक,  पहली भारतीय महिला रेसलर कविता देवी पर बनेगी फिल्म। जानें पूरी खबर।

कविता देवी, जिन्हें WWE के साथ साइन की गई पहली पेशेवर भारतीय महिला पहलवान के...

फरीदाबाद में वाहनों की गति होगी हाईवे पर रंबल स्ट्रिप से नियंत्रित, जाने कैसे?

हाईवे पर हादसों की मुख्य वजह तेज रफ्तार है। हाईवे की मुख्य लेन पर...

More like this