Homeग्रेटर फरीदाबाद की इस सोसाइटी के लोग क्यों रह रहे हैं अपने...

ग्रेटर फरीदाबाद की इस सोसाइटी के लोग क्यों रह रहे हैं अपने घर में किरायदारों की तरह, वजह कर देगी हैरान

Published on

किसी भी इंसान के लिए वो पल कितने असहाय हो सकते हैं जब अपने ही मकान में किरायदारों की तरह रहना पड़े। घर तो अपना लेकिन दिल में संतुष्टि ना मिले तो ऐसे घर का क्या लाभ। दरअसल, ग्रेटर फरीदाबाद में बिल्डर द्वारा डिस्ट्रिक्ट टाउन एंड कंट्री प्लानिग को ईडीसी (एक्सटरनल डेवलपमेंट चार्ज) का भुगतान नहीं किए जाने की वजह से बीपीटीपी पार्क एलीट प्रीमियम के निवासी अपने घर में ही किरायेदार बन कर रह गए हैं।

बिल्डर की गलती का खामियाज़ा भुगत रहे लोग काफी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि, उन्हें पजेशन के सात वर्ष बाद भी मालिकाना हक नहीं मिला है। बिल्डर ने 30 करोड़ रुपये की ईडीसी जमा नहीं की है।

ग्रेटर फरीदाबाद की इस सोसाइटी के लोग क्यों रह रहे हैं अपने घर में किरायदारों की तरह, वजह कर देगी हैरान

सभी मकान मालिकों ने अपने फ्लैट के पैसे तो दे दिए हैं लेकिन बिल्डर ने ईडीसी का भुगतान नहीं किया। इसके चलते डीटीसीपी ने बिल्डर को आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं जारी किया है। इसे लेकर रविवार को पार्क एलीट प्रीमियम की आरडब्ल्यूए ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। सरकार को बिल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और ओसी जारी करवाकर सोसायटीवासियों को राहत देने की मांग की गई।

ग्रेटर फरीदाबाद की इस सोसाइटी के लोग क्यों रह रहे हैं अपने घर में किरायदारों की तरह, वजह कर देगी हैरान

किसी भी घर को बनाने में उम्र बीत जाती है। लोगों की ज़िंदगीभर की कमाई किसी मकान को बनाने में लग जाती है। आपको बता दें इस मामले में सोसायटीवासियों के अनुसार ईडीसी, आइडीसी, क्लब हाउस, रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान बिल्डर को किया था, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this