HomeFaridabadदूसरी बार बने वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग संतोष कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासंघ...

दूसरी बार बने वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग संतोष कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासंघ की सर्वसम्मति से बने

Published on

जिले में किकबाॅक्सिग की शुरूआत साल 1998 में हुई थी। उस समय बच्चों व लोगों को इस खेल के बारे में समझाना काफी मुश्किल था। लेकिन धीरे धीरे उनके द्वारा इस खेल को सेक्टर 11 स्थित अग्रवाल सदन से शुरू किया।
जिले के सेक्टर 49 में रहने संतोष कुमार अग्रवाल साल 1997 में जाॅब के सिलसिले में फरीदाबाद में आए थे। उसके बाद उन्होने साल 1998 में किकबाॅक्सिंग की शुरूआत की थी। उन्होंने सेक्टर 11 स्थिति अग्रवाल सदन में शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही यह खेल खेल रहे है। जिसके बाद उन्होंने इसको 1998 में फरीदाबाद में शुरू किया। फरीदाबाद के बाद उन्होंने पूरे हरियाणा में इस खेल को शुरू किया।

दूसरी बार बने वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग संतोष कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासंघ की सर्वसम्मति से बने

अब इस खेल को हजारों की संख्या में बच्चे खेल रहे है। उन्होंने बताया कि वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन की राष्ट्रीय असाधारण सामान्य बैठक 9 जनवरी को संपन्न हुई। महामारी की वजह से बैठक वर्चुअल प्लेटफार्म जूम पर आयोजित की गई। इस बैठक में 22 राज्यों व केंद्र शाषित प्रदेशों के सदस्यों ने भाग लिया। वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष रॉय बेकर, स्वतन्त्र प्राधिकृत उदय कुमार सागर, तकनीकी पर्यवेक्षक रोमियो डेसा, प्रयवेक्षक सलीम कायिकी की देख रेख में आयोजित हुई। इस सभा के अजेंडे में मुख्य बिंदु, वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष का चुनाव, मौजूदा कार्यकारी बोर्ड, गवर्निंग कॉउन्सिल व सभी समितियों और उप समितियों को भंग कर नए कार्यकारी बोर्ड गवर्निंग कॉउन्सिल का गठन करना था।

दूसरी बार बने वाको इण्डिया किकबॉक्सिंग संतोष कुमार अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासंघ की सर्वसम्मति से बने

वर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल को सर्वसम्मति से 2021-2025 तक कार्यकाल के लिए फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद के लिए संजय यादव, अभिषेक जैन को कोषाध्यक्षय, देवेंदर सिंह ढुल्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्षय, कार्तिक डाकुआ व बुलंग मारिक को उपाध्यक्ष चुना गया। आनंद मोहन शरण को चेयरमैन, चंद्र मोहन शर्मा को वाइस चेयरमैन, सतीश पराशर मुख्य सलाहकार, रामानुजनयेल और अनिल के शर्मा दोनों को संयुक्त सचिव व योगराज खुराना, लोरेंजो वर्जरी, हिरण्य कुमार, एवं पुष्पेंदर वीर गुर्जर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस मौके पर वाको वल्र्ड अध्यक्ष रॉय बेकर ने वाको इंडिया व संतोष कुमार अग्रवाल के विगत तीन वर्षों के दौरान किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। रोमियो डेसा ने सम्बोधित करते हुए कहा की वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन की गतिविधियां और संतोष कुमार अग्रवाल के अथक प्रयासों का ही परिणाम है की आज एशियाई रैंकिंग में भारत का स्थान शीर्ष तीन देशों में शामिल हैं।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...