Categories: Entertainment

इस अभिनेत्री ने दी टीकाकरण पर अपनी राय, बोलीं पहले नेता लगवाएंगे तभी लगवाऊंगी वैक्सीन !

‘ गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ‘ और ‘ फुकरे ‘ सीरीज जैसी फिल्मों के लिए चर्चित ऋचा चड्ढा इन दिनों सबकी अटेंशन पा रही है। दरसल जबसे महामारी ने देशभर में दस्तक दी है तभी से लोग इसकी वैक्सीन का इंतज़ार कर रहे है।कुछ दिनों पहले खबर आई की 15 जनवरी को देशभर में वैक्सीन का टिका लगेगा।

इस अभिनेत्री ने दी टीकाकरण पर अपनी राय, बोलीं पहले नेता लगवाएंगे तभी लगवाऊंगी वैक्सीन !

उसी सिलसिले में ऋचा चड्ढा ने अपना बयान देते हुए कहा की – वो वैक्सीन अभी नहीं लगवाने जा रही। वो वैक्सीन तब लगवाएंगी जब देश के सरे नेताओ को यह वैक्सीन लग चुकी होगी। उन्होंने कहा की देश के नेता वैक्सीन लगवाने के नाम पर पीछे हट रहे है लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने के बजाये देश के लिए उद्धरण बनना चाहिए।

बता दे की ऋचा एक अध्यापिका की बेटी है इसी वजह से पढ़ना लिखना उनके रोजमर्रा में शामिल है। ऋचा हमेशा पोलिटिकल इश्यूज पर अपनी राय देती हुई नज़र आती है।

किसान आंदोलन पर भी ऋचा ने अपने सोशल मीडिया पर काफी मुद्दे उठाए है। उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन भी दिखाया और उनका मानना है की महिलाओ ने तमाम आंदोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। किसान आंदोलन में भी महिलाएं दिल्ली तक आ गई है, तो उन्हें घर जाने के लिए सिर्फ इसलिए कहने का कोई अर्थ नहीं है की वो महिला है, ऋचा ने अपनी बात कहीं।

ऋचा चड्ढा – अली फज़ल

ऋचा की लवलाइफ के बारे में बात की जाए तो वो कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में छुपाती नहीं है। उनकी लवस्टोरी के बारे में पूरा बॉलीवुड जनता है। अपने बॉयफ्रेंड अली फज़ल से ऋचा 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाली थी लेकिन महामारी के चलते ये मुमकिन नहीं हो सका।

कोविद के कारण ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी को पोस्टपोन कर दिया गया। ऋचा का कहना है की वह शादी तब तक नहीं करेंगी जब तक देश भर में वैक्सीन का काम सफल तरीके से शुरू नहीं होता।

मैडम चीफ मिनिस्टर

इन दिनों ऋचा अपनी आने वाली फिल्म ‘ मैडम चीफ मिनिस्टर ‘ की शूटिंग में बिजी है।ऋचा ने इस रोल को निभाने के लिए अपने बाल भी कटवाए है जहाँ वो एक अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा,’ जब में मैडम चीफ मिनिस्टर के रोल के लिए निर्देशक साहब से मिली तो उन्होंने कहा की मुझे अपने बाल कटवाने होंगे।

वह चाहते थे की तारा बहुत ही बिंदास और शक्तिशाली दिखे। में भी तैयार हो गई, सोचा कुछ नया करने को मिलेगा, एक नया लुक दिखेगा ‘।

लेकिन शादी की तारीख पक्की होने के कारण उन्होंने बाल ना कटवाकर विग का इस्तेमाल किया।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago