HomeFaridabadहरियाणा पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान, चौटाला बोले इतनी नई पंचायते...

हरियाणा पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान, चौटाला बोले इतनी नई पंचायते बनी।

Published on

हरियाणा में पंचायती राज चुनाव 24 फरवरी से पहले होंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने साफ कर दिया है कि 24 फरवरी से पहले हरियाणा में पंचायती चुनाव करवा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार 200 नई पंचायतें बनी हैं।

मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल 24 फरवरी तक है, ऐसे में 24 फरवरी से पहले पहले पंचायत चुनाव करवाने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि जजपा में कृषि कानूनों को लेकर किसी तरह के मतभेद नहीं हैं।

जिला परिषद के 42, ब्लॉक समिति के 30, सरपंच के 30 और पंच के 18 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। कौन सा गांव महिला के लिए आरक्षित होगा और कौन सा गांव पुरुषों के लिए होगा, यह अभी तक भी फाइनल नहीं हो पाया है।

हरियाणा पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान, चौटाला बोले इतनी नई पंचायते बनी।

जिला परिषद के आजाद उम्मीद्वारों के लिए 30 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। इनमें गाड़ी, उगता सूरज, पतंग, रेडियो, जीप, केतली, फावड़ा व बेलचा, जग, वायुयान, रोड रोलर, टेबल पंखा, टेलीफोन, स्कूटर, पोत, हॉकी और गेंद, दो तलवार एक ढाल, मटका, अंगूठी, बल्ला, फ्रॉक, मोमबत्तियां, सीटी, ब्रुश, सेब, नाव, लेडी पर्स, गैस सिलेंडर, ईंट, गैस स्टोव, स्लेट कैमरा, गुब्बारा, मेज, गैस बत्ती, मोर पंख, कड़ाही, हारमोनियम, पीपल का पत्ता, रिक्शा, चकला बेलन, तोप, शंख शामिल हैं। इसी तरह ब्लॉक समिति के भी 30 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।

सरपंच पद के चुनाव के लिए जो चिन्ह निर्धारित किए गए हैं, उनमें साइकिल, कांच का गिलास, फलों सहित नारियल का पेड़, हस्तचालित पंप, सिलाई मशीन, ताला और चाबी, अनाज बरसाता किसान, सब्जियों की टोकरी, घंटी, टेबल लैंप, स्टूल, डमरू, लट्टू, वायलिन, नल, बस, कलम दवात, त्रिशूल, कुआं, मूली, छड़ी, गेहूं की बैल, पुल, केला, कैरमबोर्ड, पैंसिल, तलवार, इमली, अनार, तरकश शामिल हैं। इसी तरह पंच के लिए भी 18 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this