HomePoliticsकुमारी सैलजा का दावा अगर सब कुछ ठीक रहा तो बनेगी प्रदेश...

कुमारी सैलजा का दावा अगर सब कुछ ठीक रहा तो बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार

Published on

हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने एक बड़ा दावा कर राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। कुमारी शैलजा नें पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जज़पा और BJP के कई विधायक और अन्य निर्दलीय विधायक भी हमारे संपर्क में हैं।

कृषि क़ानून को लेकर इन विधायकों में काफ़ी ग़ुस्सा और रोष है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इसके जवाब में कहा कि कांग्रेस को ज़्यादा पता है यह हमें पता है कि कितने लोग संपर्क में है। मेरा इतना ही कहना है कि सावधान रहें।

कुमारी सैलजा का दावा अगर सब कुछ ठीक रहा तो बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार

सैलजा कि मीडिया विभाग की तरफ़ से जारी किए गए एक वीडियो में बताया कि सभी सत्तारूढ़ दल के विधायक कांग्रेस के विधायकों से बात करते हैं और कृषि क़ानून को लेकर बहुत ही ग़ुस्से में हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार लोगों का और विधायकों का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने साथ ही साथ यह भी कहा कि अगर हालात बनते हैं तो हम संविधान के अनुसार क़दम उठाएंगे और अपनी सरकार हरियाणा प्रदेश में बनाएंगे।

कुमारी सैलजा का दावा अगर सब कुछ ठीक रहा तो बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार

भाजपा और जजपा दोनों ही दलों के विधायक किसानों के समर्थन में हैं और उन्हें कृषि क़ानून का राजनीतिक नुक़सान भी हो रहा है। वैसे तो सुप्रीम कोर्ट ने कानूनो के अमल पर रोक लगा दी है परंतु किसान इसे पर्याय नहीं मानते। इससे किसान आंदोलन लंबा खींचने की कगार पर है।

साथ ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गठबंधन के नेताओं का सभी जगह विरोध हो रहा है। इन हालात को देखते हुए हमने बार-बार राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।

सत्र में कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी ताकि पता चल सके कि कौन सा विधायक सरकार के साथ खड़ा है और कौन सा किसानों के साथ।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this