HomeFaridabadगरीब मज़दूर बच्चों की शिक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उठाया...

गरीब मज़दूर बच्चों की शिक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उठाया कदम, शिक्षा के साथ अन्न दान दे रही संस्था

Published on

रेड क्रॉस सोसाइटी देशभर में मानव जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कार्य करती रहती हैं, इन्हीं कार्यों के चलते एक जन-कल्याण की मुहिम फ़रीदाबाद के ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में हरियाणा की रेड क्रॉस सोसाइटी की वाईस चैयरमेन सुषमा गुप्ता जी द्वारा शुरू की गई।

यह मोहिम श्रमिकों के बच्चे और महिलाओं के लिए शुरू करी गई हैं। इस मुहिम में श्रमिकों के बच्चो के लिए ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में एक आंगनवाड़ी कम क्रेच बनवाया गया हैं, जिसमे बच्चों की पढ़ाई व स्वाथ्य का ध्यान रखा जाएगा।

गरीब मज़दूर बच्चों की शिक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उठाया कदम, शिक्षा के साथ अन्न दान दे रही संस्था

अक्सर कंस्ट्रक्शन साइट्स में मजदूरों के बच्चो को इधर उधर घूमता ही देखा गया हैं।जब माँ बाप मजदूरी करते हैं तो बच्चे खेलते ही रहते हैं ओर जब वह थोड़ा बड़े हो जाते हैं तो वो भी मज़दूरी करने लग जाते हैं। माँ बाप की आर्थिक स्तिथि अच्छी नहीं होती जिसकी वजह से वह स्कूल नहीं जा पाते और बड़े होकर मजदूर ही बन जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए यह मुहिम शुरू करी गई।

सुषमा गुप्ता जी के पति प्रमोद गुप्ता एक बिल्डर हैं उनकी सभी कंस्ट्रक्शन साइट्स में जो मज़दूर काम करते हैं उन सभी के बच्चो के लिए एक उन्होंने यह मुहिम शुरू करी, सभी बच्चो के लिए एक आंगनवाड़ी कम क्रेच शुरू किया गया जिसमें सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक बच्चो का ध्यान रखे जाने का इंतजाम किया गया हैं।

गरीब मज़दूर बच्चों की शिक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उठाया कदम, शिक्षा के साथ अन्न दान दे रही संस्था

उनके खाने की व्यवस्था और पढ़ाई का ध्यान रखा जाएगा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय समय पर हेल्थ कैम्प भी लगवाए जाएंगे। उनके खाने के लिए स्वछ और हेल्थी फूड ही दिया जाएगा, जिसे पहले अध्यापको द्वारा टेस्ट किया जाएगा। किसी भी प्रकार का जंक फूड बच्चो को नही दिया जाएगा।

बच्चों के साथ साथ उनकी माताओं का भी ध्यान रखा जा रहा हैं, उनके स्वाथ्य के लिए भी हेल्थ कैम्प लगवाना और उन्हें जागरूक करने के लिए भी कार्य किए जा रहे है।

गरीब मज़दूर बच्चों की शिक्षा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने उठाया कदम, शिक्षा के साथ अन्न दान दे रही संस्था

इन सब कार्यो की इंचार्ज पूजा शर्मा हैं, बच्चों की देखरेख और उन्हें पढ़ाने में रितु, आशिमा और प्रतिमा उनकी मदद करेंगे। हेल्थ कैम्प और महिलाओं की स्वास्थ्य का नेतृत्व डॉक्टर नीना पराशर द्वारा किया जाएगा। 

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this