Homeसर्द मौसम से बिना डरे इस प्रकार बचाएं अपनी फसल, बहुत ही...

सर्द मौसम से बिना डरे इस प्रकार बचाएं अपनी फसल, बहुत ही आसान है तरीका

Published on

जिले में लगातार बदल रहे मौसम के कारण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कृषकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। शीतलहर एवं पाले से सर्दी के मौसम में सभी फसलों को थोड़ा नुकसान होता है। टमाटर, मिर्च, बैंगन आदी सब्जियों पपीता एवं केले के पौधों एवं मटर, चना, अलसी, सरसों, जीरा, धनिया, सौंफ, अफीम आदि वस्तुओं से सबसे ज्यादा 80 से 90% तक नुकसान हो सकता है।

किसानों को बदलते मौसम के बीच फसल को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस मौसम में अमूमन अरहर में 70%, गन्ने में 50% एवं गेहूं तथा जौ में 10 से 20% तक नुकसान हो सकता है।

सर्द मौसम से बिना डरे इस प्रकार बचाएं अपनी फसल, बहुत ही आसान है तरीका

तापमान में हल्की बढ़ोतरी, लेकिन उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से 16 जनवरी से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है। पाला दरअसल दो तरह का होता है । पहला एडवेक्टिव और दूसरा रेडिएटिव अर्थात विकिरण आधारित । एडवेक्टिव पाला तब पड़ता है जब ठंडी हवाएं चलती है । ऐसी हवा की परत एक-डेढ़ किलोमीटर तक हो सकती है । इस अवस्था में आसमान खुला हो या बादल हों, दोनों परिस्थितियों में एडवेक्टिव पाला पड़ सका है ।

सर्द मौसम से बिना डरे इस प्रकार बचाएं अपनी फसल, बहुत ही आसान है तरीका

फरीदाबाद समेत आस – पास के इलाकों में भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से जहां तड़के व देर रात धुंध छाए रहने की संभावना है, वहीं रात्रि तापमान में लगातार संभावित गिरावट से राज्य में 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है, इसलिए किसानों को कुछ सावधानियां बरतनी हैं।

सर्द मौसम से बिना डरे इस प्रकार बचाएं अपनी फसल, बहुत ही आसान है तरीका

कुछ इस प्रकार के सुझाव अब दिए जा रहे हैं जैसे की किसान रात्रि तापमान में गिरावट व पाला पड़ने की संभावना को देखते हुए सरसों, सब्जियों विशेषकर आलू, टमाटर, मिर्च, बैंगन और छोटे फलदार पौधों व नर्सरी के बचाव के लिए यदि पानी उपलब्ध हो तो हल्की सिंचाई करें, ताकि जमीन का तापमान बढ़ सके और खेतों के किनारे पर तथा 15 से 20 फीट की दूरी के अंतराल पर जिस तरफ से हवा आ रही है, वहां रात्रि के समय कूड़ा कचरा सूखी घास एकत्रित कर धुआं करें, इससे तापमान बढ़ेगा और पाले का हानिकारक प्रभाव फसलों पर नहीं पड़ेगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this