पुलिस कर्मियों के लगाया गया नेत्र जांच शिविर, सात लोगों को मिली मोतियाबिंद की शिकायत

बुधवार को पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन की पहल से सेक्टर 30 स्थित पुलिस लाइन में सेंटर फॉर साइट आई अस्पताल के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में पुलिसकर्मियों के साथ साथ आमजन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 88 लोगों के आंखों की जांच की गई जिसमें से 7 लोगों को मोतियाबिंद पाया गया और कुछ लोगों को उनके चश्मा का नंबर बताया गया। जांच के लिए आए लोगों को आंखों को प्रदूषण व अन्य बीमारियों से बचाने के बारे में जागरूक भी किया गया।

पुलिस कर्मियों के लगाया गया नेत्र जांच शिविर, सात लोगों को मिली मोतियाबिंद की शिकायत


सेंटर फॉर साइट आई अस्पताल की तरफ से डॉ अपर्णा त्रिपाठी मार्केटिंग मैनेजर अजय कुमार व उनकी टीम ने लोगों की आंखों का परीक्षण किया। डॉ अपर्णा त्रिपाठी ने मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों को उनकी आंखों के इलाज के लिए दवाइयों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों का ख्याल रखना भी अति महत्वपूर्ण है। इसलिए अपनी आंखों की समय.समय पर जांच करवाते रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

डाॅक्टर अपर्णा ने बताया कि पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहते है। जिसकी वजह से उनको कई बार आंखों को पानी के धोने का समय नहीं लगता है । जिससे उनकी आंखों में कई बार इंफेक्शन हो जाता है। इसी के चलते वह समय समय पर आई कैंप लगाते रहते है। जिससे उनकी आंखों में होने वाले इंफेक्शन व बीमारी के बारे में समय पर पता चल सकें।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन मौजूद रहे। उन्होंने ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात धूल मिट्टी में कड़ी ड्यूटी करते हैं। इससे उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से आंखों में कई तरीके की बीमारियां पैदा हो जाती हैं इसलिए उनकी आंखों की निशुल्क जांच के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago