मारुति में उत्पादन शुरू होने से फरीदाबाद की इंडस्ट्री को मिलेंगे सही मायने

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि मारुति में काम शुरू हो गया। कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुरुग्राम प्लांट में भी सोमवार से उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन इको, इग्निस, आॅल्टो और सुपर कैरी मॉडल का निर्माण किया गया। गुरुग्राम प्लांट में सुबह आठ से शाम पांच बजे की शिफ्ट में काम हुआ।

लॉकडाउन-4 आज से शुरू होगा। हरियाणा में 100 फीसदी इंडस्ट्रीज को चालू करने की तैयारी है। केवल कंटेनमेंट जोन में ही इंडस्ट्रीज बंद रहेंगी, जबकि रेड जोन, ग्रीन जोन व ऑरेंज जोन में इनको चालू किया जाएगा। इसके लिए सभी डीसी को तैयारी करने को कह दिया गया है। फरीदाबाद में भी मारुती का व्यापार काफी सक्रिय है । इसको लेकर कार विजनेस के लिए अच्छे खबर नजर आ रही हैं

अप्रैल में घरेलू बाजार में मारुति सुजूकी की एक भी कार की बिक्री नहीं हुई थी। इस दौरान महज 632 कार निर्यात हो सकी थी। कंपनी पहले से ही मंदी का मार झेल रही है। मारुति की मार्च 2019 में जहां 158076 कार की बिक्री हुई थी, वहीं मार्च 2020 में बिक्री घटकर 83792 रह गई, जोकि 47 फीसदी कम थी।


फिलहाल उत्पादन की गति धीरे-धीरे फरीदाबाद में शुरू होगी। वर्तमान में मार्केट में अनिश्चितता का माहौल है। जैसे-जैसे आॅटोमोबाइल सेक्टर की सप्लाई चेन खुलेगी तो कार्य में गतिशीलता आती जाएगी।

मारुति उद्योग यूनियम के महासचिव कुलदीप जांघू का कहना है कि गुरुग्राम प्लांट में पहले दिन लगभग 20 वाहनों का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि प्लांट में उत्पादन शुरू होने से कर्मचारियों में भारी उत्साह दिखा। मारुति के दोनों प्लांटों में काम शुरू होने से उसकी सहायक कंपनियों के संचालकों का कहना है कि इससे उन्हें सकारात्मक बल मिला है। उम्मीद की जा रही है इस माह के अंत तक स्थिति में काफी सुधार होगा ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago