HomeGovernmentआख़िर क्यों गायब हो रहा है लोगों की थाली से पराठा, जानिए...

आख़िर क्यों गायब हो रहा है लोगों की थाली से पराठा, जानिए वजह

Published on

तड़के वाली दाल हो और पराठे तो खाने का स्वाद ही जाता है परन्तु इन दिनों आमजन इस स्वाद से वंचित होते जा रहे है या ये कहे कि वनस्पति घी और तेल की बढ़ती कीमतों ने दाल में पड़ने वाले तड़के के स्वाद को फीका कर दिया है। वनस्पति घी और तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।

दरअसल, पिछले एक महीने में वनस्पति घी की कीमतों में 30- 35 रुपए प्रति लीटर तथा तेल की कीमतों में 35- 40 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा रिफाइंड ऑयल की कीमतों में इजाफा हुआ है। जहां रिफाइंड ऑयल की कीमत 90 से 100 रूपए प्रति लीटर होती थी वही अब इसकी कीमत 150 रूपए प्रति लीटर हो गई है।

आख़िर क्यों गायब हो रहा है लोगों की थाली से पराठा, जानिए वजह

हालांकि बढ़ती महंगाई से आमजन पहले ही जूझ रहा था वही अब वनस्पति घी और तेल की बढ़ती कीमतों ने खाने का स्वाद ही छीन लिया है। रिफाइंड ऑयल और वनस्पति घी और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए है कि पराठे खाए जाए या सूखी रोटी से काम चलाया जाए। बढ़ती कीमतों का आम आदमी की जेब पर भी असर पड़ रहा है।

वनस्पति घी और तेल की कीमतों में पिछले एक महीने से इजाफा देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर में सरसों के तेल की कीमत 110 रुपए तथा वनस्पति घी की कीमत 100- 110 रुपए थी वहीं अब सरसों तेल की कीमत 145 रुपए तथा वनस्पति घी की कीमत 140 रुपए हो गई है।

आख़िर क्यों गायब हो रहा है लोगों की थाली से पराठा, जानिए वजह

ऐसा माना जा रहा है कि सरसों तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सरसों की फसलों पर भी देखने को मिल सकता है। मौजूदा समय में सरसों 5800 – 6000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।

बढ़ती कीमतों को लेकर व्यापारियों का कहना है कि वनस्पति घी की आवक विदेशों से होती है अभी आवक नही हो रही है इसलिए कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

Written by Rozi Sinha

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this