HomeFaridabadइन लोगों से निगम को करना है 200 करोड़ वसूल, जानिए कौन...

इन लोगों से निगम को करना है 200 करोड़ वसूल, जानिए कौन है ये लोग

Published on

नगर निगम फरीदाबाद ने जिले में 50 हजार रुपए से ज्यादा के प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों से वसूली करना शुरू कर दी है ताकि इससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार आ सके। इसके लिए नगर निगम द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था को दुरुस्त भी किया जा रहा है।

दरअसल, नगर निगम के लिए सबसे बड़ा इनकम सोर्स प्रॉपर्टी टैक्स है परन्तु इन दिनों निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। नगर निगम पिछले महीने में प्रॉपर्टी टैक्स से केवल 5 से 10 करोड़ रुपए ही रिकवर कर पाया है।

इन लोगों से निगम को करना है 200 करोड़ वसूल, जानिए कौन है ये लोग

नगर निगम द्वारा 2010 से अब तक के बकाया भुगतान की राशि और उस पर दी जाने वाली छूट की जानकारी अपलोड की जा रहा है ताकि लोग अपने घर बैठे ही अपनी बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को जमा कर सके। नगर निगम करीब 9400 टैक्स बकाएदार से करीब 200 करोड़ रुपए की वसूली करने की तैयारी में है इसी को लेकर नगर निगम द्वारा बकायेदारों को नोटिस दिया जा रहा है। अगर किसी का ज्यादा टैक्स बकाया है तो नगर निगम 25 प्रतिशत छूट के बाद उन्हें कितना टैक्स देना है, इसकी जानकारी भी नोटिस में दी जा रही है।

सरकार की तरफ से मिल रही है ये छूट
शहरी इलाके के लोगों के लिए 2010- 11 तथा 2016- 17 के प्रॉपर्टी टैक्स बकाया उन पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

इन लोगों से निगम को करना है 200 करोड़ वसूल, जानिए कौन है ये लोग

इसके अलावा अगर टैक्स का भुगतान डेबिट कार्ड या ऑनलाइन माध्यम से होता है उस पर भी 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। टैक्स जमा करवाने के लिए अंतिम तिथी 31 मार्च रखी गई है। इसके अलावा मौजूदा वर्ष का टैक्स जमा कराने पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

अब देखना होगी कि नगर निगम अपनी इस स्कीम से लोगों से कितना टैक्स वसूल पाती है और इस टैक्स भुगतान की प्रक्रिया से निगम की माली हालात में कितना सुधार हो पाता है।

Written by Rozi Sinha

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this