HomeFaridabadसोशल मीडिया के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी को बदनाम करने की...

सोशल मीडिया के माध्यम से रेड क्रॉस सोसाइटी को बदनाम करने की करी जा रही कोशिश।

Published on

जिला रेडक्राॅस सोसायटी की छवि खराब करने के उद्देश्य
से इन दिनों सोशल मीडिया में एक सूची गलत संदर्भों के साथ फाॅरवर्ड की जा रही है जोकि बेहद शरारतपूर्ण कार्य है। इसकी जिला रेडक्राॅस सोसायटी निंदा करती है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुपों में एक सूची भेजी जा रही है और कहा जा रहा है कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा
एनजीओ‘स को फंड दिया गया है। विकास कुमार ने बताया कि एनजीओ‘स को फंड दिये जाने का तथ्य पूरी तरह से गलत है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय ने यह सूची जिला उपायुक्त कार्यालय को यह बताने के लिए भेजी गई थी कि हमारी एनजीओ’स इतने फूड पैकेट्स वितरित कर चुकी हैं और लगभग इतनी रकम के फूड पैकेट्स एनजीओ‘स द्वारा बांटे जा चुके हैं।

जिससे की हमारी एनजीओ‘स द्वारा किया जाने वाला काम हाईलाइट हो सके। विकास कुमार ने कहा कि जबकि इस सूची को गलत तथ्यों के साथ सोशल मीडिया में पेश करना जिला रेडक्राॅस सोसायटी की छवि को खराब करना है तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं विकास कुमार ने जिले की उन सभी सहयोगी एनजीओ‘स व धार्मिक-सामाजिक संगठन जो कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में जरूरतमंदों को भोजन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए जिला रेडक्राॅस सोसायटी की मदद को तन-मन-धन से जुटे हुए हैं,

उन सभी का सोसायटी तहेदिल से आभार व्यक्त करती है और आशा करती है कि उनकी ओर से इसी तरह भविष्य में भी मदद मिलती रहेगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this