Homeफरीदाबाद में सर्दी का सितम, बारिश होने की संभावना, जानिये कब मिलेगी...

फरीदाबाद में सर्दी का सितम, बारिश होने की संभावना, जानिये कब मिलेगी सर्दी से राहत

Published on

शहर में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन वाली सर्दी ने सभी को घरों में कैद करने को मजबूर कर दिया है। परसो खिली धूप के बाद कल सर्दी फिर लौटी तो लोग सिहर गए। कल एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में कल सुबह से ही कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से दोपहर बाद हल्की धूप निकली।

सर्दी लगातार अपना सितम ढा रही है। कल जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Delhi Ncr Weather Update Today: Heavy Rain Lashes In Parts Of Delhi Noida  Ghaziabad Gurugram Faridabad Water Logging Traffic Jam - Delhi Weather:  दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हो रही तेज बारिश,

तेज हवा चलने के कारण धूप बेअसर रह रही है। मौसम विभाग के अनुसार बादल भी छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। बृहस्पतिवार के मुकाबले कल तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले कुछ दिनों में सर्दी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है।

Delhi weather update: Light rain brings respite as temperature dips in  national capital

कल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिनभर लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग व कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 23 व 24 जनवरी को अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

faridabad cold: फरीदाबाद: धुंध-हवा और बारिश मिलकर लाएंगे कड़ाके की ठंड -  cold wind and rain will bring together cold | Navbharat Times

बारिश होने से फोग बढ़ने की हलकी उम्मीद है। कल दिनभर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। शाम होते ही दोबारा कोहरा पड़ना शुरू हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। कई दिनों से जिले में प्रदूषण का स्तर रेड जोन में बना हुआ है। आंकड़े देखें तो शुक्रवार को फरीदाबाद के बाद गाजियाबाद देश में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया था।

Latest articles

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

More like this

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...