Homeअब शहर होगा साफ, जिले में लगातार बढ़ती गंदगी से नाराज हुए...

अब शहर होगा साफ, जिले में लगातार बढ़ती गंदगी से नाराज हुए निगमायुक्त, दिए सख्त निर्देश

Published on

फरीदाबाद में लगातार कूड़ा – कचरा बढ़ता जा रहा है। जिले में एक मार्च से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। कोई भी इलाका हो हर जगह गंदगी पड़ी मिल जाएगी। निगमायुक्त यशपाल यादव शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर नाराज दिखे। उन्होंने निगम अधिकारियों को हिदायत दी कि शहर साफ नजर आना चाहिए, ताकि स्वच्छता रैंकिग में शहर बेहतर स्थिति में आ सके। निगमायुक्त यशपाल यादव शुक्रवार शाम निगम मुख्यालय में निगम अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

स्वछता सर्वेक्षण के लिए आपको बता दें, केंद्र सरकार की टीमें फरीदाबाद आकर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगी। निगमायुक्त ने तीनों जोन के संयुक्त आयुक्तों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

अब शहर होगा साफ, जिले में लगातार बढ़ती गंदगी से नाराज हुए निगमायुक्त, दिए सख्त निर्देश

शहर में गंदगी बढ़ने के कारण क्या हो सकते हैं इसका जवाब निगम के अधिकारीयों के पास भी नहीं है। बाजारों में दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, खासकर फल और सब्जी विक्रेता इधर-उधर कचरा न फैलाएं, इस बारे में उन्हें जागरूक करना होगा। शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार कैसे होगा। खास बात यह है कि अभी तक हुए चार स्वच्छता सर्वेक्षण में फरीदाबाद हमेशा फिसड्डी रहा है।

अब शहर होगा साफ, जिले में लगातार बढ़ती गंदगी से नाराज हुए निगमायुक्त, दिए सख्त निर्देश

बाजारों में डस्टबिन होना चाहिए। लेकिन शहर के बाज़ारों में अभी तक बहुत सी जगहों पर डस्टबिन नहीं है। यशपाल यादव ने कहा कि पहले बाजारों में जाकर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। शहर के खत्तों पर कचरा फैला हुआ है। नीलम बीके रोड के पास रोज गार्डन के सामने इतना कूड़ा फैला रहता है कि यहां हमेशा आवारा पशु घूमते रहते हैं।

अब शहर होगा साफ, जिले में लगातार बढ़ती गंदगी से नाराज हुए निगमायुक्त, दिए सख्त निर्देश

कई इलाकों में कूड़ा फैला रहता है और बदबू भी आती है। लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। यशपाल यादव ने निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बकाया करों की वसूली पर जोर दिया है। बद से बदतर हालत में फरीदाबाद होता जा रहा है। कब और कैसे सफाई होगी किसी को नहीं पता।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this