HomeFaridabadनगर निगम की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करना पड़ सकता है भारी,...

नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करना पड़ सकता है भारी, इस नए लैब से नगर निगम को मिलेगी ज़मीन की सारी जानकारी

Published on

जिलेवासियों के लिए अब नगर निगम की जमीन पर कब्ज़ा करना भारी पड़ सकता है। फरीदाबाद नगर निगम एक ऐसे लैब की शुरुआत कर रहा हैं जिससे केवल एक क्लिक से ही यह पता चल जाएगा कि नगर निगम के पास कितनी ज़मीन खाली है, कितनी पर अवैध कब्ज़ा है।

दरअसल, नगर निगम ने डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ाते हुए जियोग्राफिक इन्फोर्मेटिक सिस्टम (जीआईएस) लैब स्थापित करने की योजना बनाई है, जिसकी कवायद शुरू कर दी गई है।

नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करना पड़ सकता है भारी, इस नए लैब से नगर निगम को मिलेगी ज़मीन की सारी जानकारी

इस लैब से नगर निगम के अधिकारी केवल एक क्लिक से ही यह जान जायेंगे कि नगर निगम के पास कितनी ज़मीन है, कितनी खाली है और और नगर निगम की किस संपत्ति पर क्या- क्या बना हुआ है।

इस लैब के माध्यम से नगर निगम संपत्ति की सारी डिटेल्स नगर निगम के पास मौजूद रहेगी। इस लैब को स्थापित करने के लिए सेक्टर- 20 स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ऑफिस में वर्क स्टेशन की इजाजत भी मिल चुकी है, जिसमें शहर की संपत्ति का पूरा डाटा ऑनलाइन फीड किया जायेगा। इस काम के लिए नगर निगम हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसेक) की मदद ले रहा है।

नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करना पड़ सकता है भारी, इस नए लैब से नगर निगम को मिलेगी ज़मीन की सारी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम को 17 वर्क स्टेशन मिल चुके है। इस कार्य में नगर निगम की मदद हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसेक) कर रहा है। इस लैब से नगर निगम को हर रोज की खबर मिलती रहेगी कि उसकी ज़मीन कितनी है और कितनों पर क्या गतिविधि चल रही है।

आपको बता दे कि अभी तक नगर निगम को खुद नही पता है कि उसके पास कितनी ज़मीन है। हरियाणा का सबसे पुराना नगर निगम फरीदाबाद है, जिसकी स्थापना 1994 में हुई थी।

नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करना पड़ सकता है भारी, इस नए लैब से नगर निगम को मिलेगी ज़मीन की सारी जानकारी

इस वक्त नगर निगम के रिकॉर्ड की माने तो निगम का कुल एरिया 207 स्क्वायर किलोमीटर में है, जिसमे रेजिडेंशियल और कमर्शियल एरिया दोनों शामिल है। इस एरिया में कुछ महत्वपूर्ण ज़मीन भी मौजूद है, जिसकी डिटेल्स निगम को खुद पता नही है।

नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव का कहना है कि नगर निगम के ज़मीन रिकॉर्ड के लिए जियोग्राफिक इन्फोर्मेटिक सिस्टम (जीआईएस) लैब स्थापित की जा रही है। इस पर तेजी से काम चल रहा है।

Written by Rozi Sinha

Latest articles

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी...

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम...

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया...

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है,...

More like this