शहीद संदीप सिंह के गांव अटाली पहुंचे विपुल गोयल ,बोले संदीप की शहादत को हमेशा याद रखेगा देश


आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर सेक्टर 70 में आयोजित  ध्वजारोहण के कार्यक्रम के पश्चात विपुल गोयल शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक हवलदार संदीप सिंह के परिवार से मिलने उनके गांव अटाली पहुंचे ।


आपको बता दें 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले में हमारे देश के सीआरपीएफ के 38 जवान शहीद हो गए थे, वहीं पर तैनात देश के गौरव वीर नायक हवलदार शहीद संदीप सिंह भी 11 फरवरी को आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए ओर 20 फरवरी को गांव अटाली में पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 

शहीद संदीप सिंह के गांव अटाली पहुंचे विपुल गोयल ,बोले संदीप की शहादत को हमेशा याद रखेगा देश


विपुल गोयल द्वारा शहीद के परिवार से मुलाकात कि ओर कहा कि संदीप सिर्फ फरीदाबाद का ही नहीं बल्कि पूरे देश का बेटा था, केवल हमें ही नहीं बल्कि पूरे देश को उसकी बहादुरी और वीरता पर गर्व है, हम उसे कभी नहीं भुला सकते। 


पीड़ित पिता ने बहुत ही भावुकता से कहा कि अभी तक गांव में शहीद संदीप सिंह की प्रतिमा  नहीं लगाई गई है, जिससे परिवार बहुत आहत है। जिस पर गोयल ने कहा कि गांव में आने वाले कुछ ही दिनों में शहीद संदीप सिंह की प्रतिमा का अनावरण पृथला से विधायक नयनपाल रावत  के साथ मिलकर किया जाएगा ओर प्रतिमा का खर्चा मेरे  अपने निजी कोष से किया जाएगा ।


गोयल ने कहा कि मैं भी आपका बेटा ही हूं, संदीप बेटा देश के लिए शहीद हुआ है और देश उसकी शहादत को हमेशा याद रखेगा,  उसने दुश्मनो से लोहा लेते हुए उनका वीरता से सामना किया और देश कि माटी कि रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है, ये बलिदान और संघर्ष हमारे हिन्दुस्तान की माटी कि शान है और संदीप ने उस पहचान और शान को पूरे देश मे ही नहीं विश्व में बता दिया कि ये हिन्दुस्तान का खून है जो शहीद हो सकता है लेकिन दुश्मनो को देश् की सरहद पर  नहीं आने दे सकता । 


इस मौके पर सुरजीत अधाना जिला पार्षद, नरेश नंबरदार पार्षद, राजकुमार राज, विजय शर्मा, भोली सरपंच, मोती सरपंच, निर्मल्  कुलश्रेष्ठ आदि लोग उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago